Sacred Heart School Achieves Outstanding ICSE Results with Topper Avik Goyal Scoring 97 63 सेक्रेड हार्ट स्कूल के अविक 97.63 अंक प्राप्त कर बना टॉपर, Palamu Hindi News - Hindustan
More

सेक्रेड हार्ट स्कूल के अविक 97.63 अंक प्राप्त कर बना टॉपर

सेक्रेड हार्ट स्कूल के अविक गोयल ने 10वीं में 97.63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने हैं। स्कूल से 153 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे और सभी ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राचार्य विन्नी फ्रेड ने बेहतर परीक्षा परिणाम पर बधाई दी। अविक इंजीनियर बनना चाहते हैं और रांची में तैयारी कर रहे हैं।

Thu, 30 April 2026 05:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share
सेक्रेड हार्ट स्कूल के अविक 97.63 अंक प्राप्त कर बना टॉपर

सेक्रेड हार्ट स्कूल के अविक ने 10वीं में 97.63 अंक प्राप्त कर बना स्कूल टॉपर मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आईसीएसई बोर्ड ने गुरुवार का 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। सेक्रेड हार्ट स्कूल के अविक गोयल ने 97.63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बना है। इस स्कूल से 10वीं बोर्ड परीक्षा में 153 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। 46 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। 53 विद्यार्थियों को 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक आया है। इसी प्रकार 35 विद्यार्थियों को 70 से 80 प्रतिशत और 19 विद्यार्थिों को 60-70 प्रतिशत अंक मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईसीएसई दसवीं बोर्ड में संत ज़ेवियर्स स्कूल व डिनोबली स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

अविक गोयल की उपलब्धियां

अंग्रेजी टू में तीन, इतिहास में चार, कंप्यूटर में पांच, हिंदी में दो और भूगोल में एक विद्यार्थी को शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। स्कूल ईशी रौशन ने 97.60 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार शौरया समृद्ध ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा, 96.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आस्था कुमारी ने चौथा, 96.50 अंक प्राप्त कर अनिका मितल ने पांचवां, 96.27 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनीक प्रसाद ने छठा, 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तन्मय ने सातवां, 96.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अक्षत कुमार और अनवी अग्रवाल ने आठवां, 95.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आयुष कुमार ने नौंवा और रिशान विश्वास ने 95.68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10वां स्थान प्राप्त किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईसीएसई के दसवीं बोर्ड परीक्षा में नोवामुंडी सेंट मेरिज स्कूल का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परीक्षाफल

प्राचार्य का संदेश

प्राचार्य विन्नी फ्रेड ने बेहतर परीक्षा परिणाम होने पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के मेहनत का परिणाम है कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

अविक का सपना

टॉपर अविक बनना चाहता है इंजीनियर

मेदिनीनगर। सेक्रेड हार्ट स्कूल के 10वीं के टॉपर अविक गोयल इंजीनियर बनना चाहता है। फिलहाल वह रांची में रहकर तैयारी में जुटा है। मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाईन रोड निवासी राजेश कुमार अग्रवाल के पुत्र अविक गोयल को 10वीं में 97.63 प्रतिशत अंक मिला है। उसके पिता चाटर्ड एकाउंटेंट (सीए)हैं। वह शुरू से मेधावी छात्र रहा है। उसे विश्वास था कि वह 10वीं की परीक्षा में बेहतर अंक आएगा। आशा के अनुरूप परिणाम भी सामने आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवियर स्कूल में शत प्रतिशत रिजल्ट, यशराज अग्रवाल बने टॉपर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।