जेवियर स्कूल में शत प्रतिशत रिजल्ट, यशराज अग्रवाल बने टॉपर
गम्हरिया के जेवियर स्कूल ने आईसीएसई की मैट्रिक परीक्षा में 100% रिजल्ट हासिल किया है। कुल 167 छात्रों में से अधिकांश ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। यशराज अग्रवाल ने 95.6% के साथ स्कूल टॉपर बने। प्राचार्य फादर सेबेस्टियन ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों और शिक्षकों को सराहा।
ग़म्हरिया।आईसीएसई की मैट्रिक परीक्षा में जेवियर स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट होने से छात्र - छात्राओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस विद्यालय से कुल 167 बच्चे मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें अधिकांश बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसमें यशराज अग्रवाल ने 95.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर होने का गौरव हासिल किया। जबकि सेकेंड टॉपर सुभोजित कुमार गोप को 95 एवं थर्ड टॉपर उन्नति किरण को 94. 8 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है। मैट्रिक के आर्ट्स संकाय में तमन्ना मंडल को 94.25, शीतल उपाध्याय 89.75 एवं मोनिका तानी 85. 25, कामर्स में प्रतीक जैन को 93.25 एवं असमी हांसदा 89.25 एवं प्रिंस दास को 82.75, साइंस में अमित महतो को 94, स्नेहा दास 92.25 एवं अश्विनी स्मिथ को 91.75 अंक हासिल हुआ है।
बच्चों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य फादर सेबेस्टियन एसजे ने साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत और शिक्षकों की कुशल शैक्षणिक प्रणाली का परिणाम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन