बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा का आईसीएसई (10वीं) परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इकरा फातिमा ने 98.6% अंक से प्रथम स्थान हासिल किया। अर्चित प्रिया 97.6% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। स्वर्णिका मिश्रा, आराध्या अग्रवाल और नीरजा कुसुमिता ने 97.2% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।

रांची, संवाददाता। बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा का आईसीएसई (10वीं) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इकरा फातिमा ने 98.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अर्चित प्रिया 97.6% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि स्वर्णिका मिश्रा, आराध्या अग्रवाल और नीरजा कुसुमिता ने 97.2% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या मिसेज जे. एडविन ने सभी सफल छात्राओं, शिक्षिकाओं और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें देश का शिक्षित एवं सभ्य नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी निरंतर प्रगति की आशा व्यक्त की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन