संत फ्रांसिस स्कूल में अभिज्ञान, सृष्टि और वीरशा बने टॉपर
रांची के संत फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। 10वीं में सभी 213 विद्यार्थी सफल हुए, जहां अभिज्ञान अयान ने 98.8% अंक प्राप्त कर टॉप किया। 12वीं विज्ञान में सृष्टि एक्का ने 94.5% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रांची, संवाददाता। संत फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए सभी 213 विद्यार्थी सफल हुए। कक्षा 10वीं में अभिज्ञान अयान 98.8% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे। अनन्या श्री 98.2% अंकों के साथ दूसरे और श्रेष्ठा 98% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।12वीं (विज्ञान) संकाय में सृष्टि एक्का 94.5% अंकों के साथ प्रथम, पीयूष कुमार (94.2%) द्वितीय और समीर कुमार (93.2%) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, कॉमर्स संकाय में वीरशा जैन ने 91% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अशिका श्रेया कच्छप (85.7%) दूसरे और विजय प्रियांशु तिग्गा (82.2%) तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन