Outstanding Performance of Students at St Francis School in ICSE and ISC Exams संत फ्रांसिस में अच्युत, सृष्टि और वीरशा टॉपर, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

संत फ्रांसिस में अच्युत, सृष्टि और वीरशा टॉपर

रांची, संत फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कक्षा 10 में अच्युत लहरी ने 98.2% अंक लेकर स्कूल टॉपर बने। कक्षा 12 में सृष्टि एक्का ने 94.5% अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

Thu, 30 April 2026 05:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
संत फ्रांसिस में अच्युत, सृष्टि और वीरशा टॉपर

रांची, संवाददाता। संत फ्रांसिस स्कूल, हरमू रोड के विद्यार्थियों ने आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं में अच्युत लहरी 98.2% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे। वहीं, आरोही कुमारी 97.6% अंकों के साथ द्वितीय और रिमझिम व अक्षत लहरी 95.8% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 12वीं (विज्ञान) में सृष्टि एक्का 94.5% अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं। पीयूष कुमार (94.2%) ने दूसरा और समीर कुमार (93.2%) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स में वीरशा जैन 91% अंकों के साथ प्रथम, अशिका श्रेया कच्छप (85.7%) द्वितीय और विजय प्रियांशु तिग्गा (82.2%) तृतीय रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संत ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन

प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चक्रधरपुर के संत जेवियर स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं और 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवियर स्कूल में शत प्रतिशत रिजल्ट, यशराज अग्रवाल बने टॉपर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।