चक्रधरपुर के संत जेवियर स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं और 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता
चक्रधरपुर के संत जेवियर स्कूल के 12वीं के सभी छात्र पास हुए हैं। लाविका पाड़िया ने 96 प्रतिशत के साथ टॉप किया। 10वीं की परीक्षा में साकेत वर्मा ने 493 अंक के साथ टॉप किया। स्कूल के प्राचार्य ने छात्रों को बधाई दी।

चक्रधरपुर ।12 वीं आईएससी का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया जिसमें चक्रधरपुर का एक मात्र पोटका संत जेवियर स्कूल के शत प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 12 वीं कामर्स में कुल 384 अंक तथा 96 प्रतिशत के साथ लाविका पाड़िया स्कूल टॉपर होने का गौरव हासिल किया है वहीं 362 तथा 90.5 प्रतिशत प्रतिशत अंक के साथ आदित्य सिंह और सेलिना बोदरा संयुक्त रुप से दूसरा तथा 336 अंक 84 प्रतिशत अंक के साथ श्रीकांत सामल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसी प्रकार साईंस (पीसीएम) में 344 अंक तथा 86 प्रतिशत अंक के साथ भारती बोईपाय और परमानंद कोड़ा संयुक्त रुप से प्रथम एवं 337 अंक तथा 84.25 प्रतिशत अंक के साथ आदित्य चौरसिया द्वितीय एवं 313 अंक एवं 78.25 प्रतिशत अंक के साथ पुष्पा सोय तीसरा स्थान प्राप्त किया है। साईंस (पीसीबी) में 330 अंक 82.50 प्रतिशत अंक के साथ श्रेया गगराई प्रथम 327 अंक 81.75 प्रतिशत अंक के साथ डेविड राज टोप्नो द्वितीय एवं 285 तथा 71.25 अंक के साथ हर्षिता महतो तृतीय स्थान हासिल किया है। संत जेवियर स्कूल के 12वीं आईएससी की परीक्षा में कुल 29 बच्चे शामिल हुए थे जिसमें कामर्स में 13 और साईंस में 16 छात्रों ने बेहतर परिणाम हासिल किया है।
आईएससीई 10 वीं 2025-26 की परीक्षा में साकेत बर्मा अव्वल
संत जेवियर स्कूल पोटका 10 वीं आईएससीई परीक्षा में 493 अंक के साथ साकेत वर्मा स्कूल टॅापर हुआ है। 485 तथा 97 प्रतिशत अंक के साथ अमान अली खान दूसरा तथा 479 एवं 95.80 प्रतिशत अंक के साथ जारा फरहद और शंकर कुमार ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान हासिल किया है। उसी प्रकार शुभम कुमार कसेरा और रु द्र शर्मा 477 अंक 95.40 प्रतिशत चौथा स्थान, अमृतेश आर्यन 476 अंक 95.20 प्रतिशत पांचवा स्थान, स्पर्श क्षितिज झा 472 अंक 94.40 छठा, प्रतीक कुमार 471 अंक 94.2 प्रतिशत सातवां , भास्कर दुबे 469 अंक 93.80 प्रतिशत आठवां स्थान, दीक्षा रानी 467 अंक 93.4 प्रतिशत नौवां तथा 466 तथा 93.20 प्रतिशत अंक के साथ शेखर महतो ने 10 वां स्थान प्राप्त किया है। संत जेवियर स्कूल पोटका में 10 वीं आईएससीइ बोर्ड की परीक्षा में कुल 123 छात्र शामिल हुए थे जिसमें 116 छात्र प्रथम श्रेणी एवं 7 छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। छात्र छात्राओं के बेहतर परिणाम के लिए स्कूल के प्राचार्य एस पुथुमय राज ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन