Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsUttarav Police Committee Meeting for Peaceful Bakrid Celebration
बकरीद सौहार्द का प्रतीक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं
Gangapar News - सैदाबाद। उतराव थाने में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि त्यौहार आपसी भा
Sun, 24 May 2026 05:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार

उतरांव थाने में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि बकरीद आपसी भाईचारा व सौहार्द का प्रतीक है। बैठक में मौजूद लोगों से थाना अध्यक्ष अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में प्रधान इस्तेखार अहमद, राम दीन प्रधान, डॉ कौशर अली, बदरुजमा, हिदायत हुसैन, अनिल पटेल आदि रहे।
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन