Peace Committee Meeting Held for Bakrid Celebration in Pawapuri बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक, Biharsharif Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए रविवार को पावापुरी सहायक थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में स्थानीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ बकरीद मनाने की अपील की। संवेदनशील स्थलों की निगरानी की जाएगी।

Sun, 24 May 2026 05:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share
बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक पावापुरी, निज संवाददाता। ईदुल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को पावापुरी सहायक थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में गिरियक एवं पावापुरी क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग और इंसानियत का पर्व है। इसे सभी लोग शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। किसी तरह की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें। सभी संवेदनशील स्थलों, ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

बैठक में चोरसुआ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि रामानंद केवट, मो. फारूक आजम उर्फ तसद्दुक, मो. जियाउल हक, मो. वसीम, मो. करीम, गाजीपुर पंचायत के मुखिया अवध प्रसाद सिंह, एजाज खान, महताब खान, आजाद खान, मानिक चंद कुशवाहा, मदन यादव, संजीव कुमार, राकेश कुमार, अविनाश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह व अन्य मौजूद थे। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद सौहार्द का प्रतीक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।