सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : नवीन
सिल्ली थाना एवं मुरी ओपी शांति समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने लोगों से भाईचारे और शांति से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की सलाह दी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

सिल्ली, प्रतिनिधि। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को सिल्ली थाना परिसर में सिल्ली थाना एवं मुरी ओपी शांति समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने की। बैठक में मुरी ओपी के नव पदस्थापित प्रभारी विकास कुमार पसवान सहित विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी नवीन कुमार ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें और न ही किसी अफवाह पर ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहेगी।
समुदाय का संदेश
मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पसवान ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक होता है। सभी समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिल्ली क्षेत्र की भाईचारे की परंपरा हमेशा से मिसाल रही है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
संकल्प की घोषणा
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद फारूख ने किया। इस अवसर पर नगेन्द्र नाथ गोस्वामी, अंबुज रजक, गोपाल केडिया, देवाशीष दत्ता, राधिका महतो, मुखिया लालू उरांव, मोहम्मद चांद, राजेश साहु, मेघनाथ महतो, पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार यादव, उदय कुमार सिंह, मणिभूषण, मुन्ना सिंह सहित कई शांति समिति सदस्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन