Sanjay Xavier School Students Achieve Outstanding Board Exam Results संत ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन, Bokaro Hindi News - Hindustan
More

संत ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन

संत ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शनसंत ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शनसंत ज़ेवियर्स

Thu, 30 April 2026 04:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share
संत ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन

संत ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन दसवीं में आरुष सिंह ने 99.2% अंक प्राप्त कर बना विद्यालय टॉपर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवियर स्कूल में शत प्रतिशत रिजल्ट, यशराज अग्रवाल बने टॉपर

बोर्ड परीक्षा परिणाम

12 वीं विज्ञान संकाय में श्वेताभ सागर ने 94.25% अंकों के साथ बना स्कूल टॉपर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईसीएसई के दसवीं बोर्ड परीक्षा में नोवामुंडी सेंट मेरिज स्कूल का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परीक्षाफल

चित्र परिचय:01: दसवीं कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राएं प्राचार्य के साथ व 02: बारहवीं कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राएं प्राचार्य के साथ।

बोकारो, प्रतिनिधि।

विद्यार्थियों की उपलब्धियां

आईसीएसई व आईएससी बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में संत ज़ेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने असाधारण सफलता अर्जित कर स्कूल का परचम लहराया है। दसवीं बोर्ड परीक्षा में आरुष सिंह ने 99.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया। स्वाति कुमारी ने 98% के साथ द्वितीय स्थान व मानवी मेहर ने 97.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। बारहवीं के विज्ञान संकाय में श्वेताभ सागर ने 94.25% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना। गौरी झा ने 94% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया व श्रेयश आदित्य ने 92.5% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में अदिति झा ने 95.5% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कुहु अग्रवाल ने 93.5% अंकों के साथ द्वितीय स्थान व स्वाति श्रेया ने 93% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कला संकाय में यश प्रीत राज ने 96.75% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया व पलक मिश्रा ने 92.25% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय सफलता से संत ज़ेवियर्स परिवार में उल्लास व गौरव का वातावरण व्याप्त है। उप-प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन व संस्थान की अनुशासित व मूल्यपरक शिक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी उत्कृष्टता की इस परंपरा को बनाए रखते हुए समाज व राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे。

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।