मुहर्रम की तैयारियों को लेकर कमेटी ने की बैठक
चान्हो सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें मुहर्रम मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई पर चर्चा की गई। अध्यक्ष जुलफान अंसारी ने सभी सदस्यों से शांतिपूर्ण आयोजन के लिए समन्वय और जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

चान्हो, प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम की तैयारियों को लेकर चान्हो सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सदर जुलफान अंसारी ने की। बैठक में मुहर्रम मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुझाव दिए तथा सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. मोजीबुल्लाह, महासचिव जुल्फिकार अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी, सचिव मचकुर सिद्दीकी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन