मोहर्रम को लेकर महुआडांड़ में बैठक आयोजित
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर छोटी मस्जिद परिसर में एक बैठक आयेाजित की गई। सेक्रेटरी मजहर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मोहर्रम कमेटी का सर

महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड में मुहरर्म पर्व को लेकर छोटी मस्जिद परिसर में मंगलवार को बैठक हुई। सेक्रेटरी मजहर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मुहर्रम कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से तनवीर अहमद उर्फ रिंकू को कमेटी का खलीफा (अध्यक्ष) तथा सद्दाम आलम उर्फ शेरू को नायब खलीफा (उपाध्यक्ष) चुना गया। बैठक में मुहर्रम के दौरान होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। जुलूस के रूट, समय-सारिणी, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। मौके पर सेक्रेटरी मजहर खान, पूर्व सदर फहीम खान, इश्तियाक अहमद, रानू खान, नुरुल हसन अंसारी, शहाबुद्दीन खान, अलाउद्दीन अंसारी, फिरोज अंसारी, बशारत अली, रूहुल अमीन, मो. साजिद, अनीस अंसारी, जमील अख्तर, शमशाद आलम, नसीम अंसारी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन