मुहर्रम को लेकर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
शांति समिति की बैठक में मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील ग ग ग ग ग

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सासाराम नगर के गोला थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी तथा एसडीपीओ सासाराम-1 विप्लव कुमार ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में चर्चा विषय
बैठक में मुहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुहर्रम कमेटी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखा। इस पर एसडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
प्रशासन की प्राथमिकताएँ
उन्होंने सभी समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने कहा कि मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने समिति के सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बताया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन