मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष बने तौहीद और सचिव तौकीर
बरही के रसोइयाधमना मोड़ पर मुहर्रम अखाड़ा और जुलूस की तैयारी के लिए बैठक हुई। तौहीद अली को अध्यक्ष और तौकीर रजा को सचिव चुना गया। सभी ने शांति और सौहार्द से मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया। प्रशासन को समय से जानकारी देने का निर्णय भी लिया गया।

बरही, प्रतिनिधि। बरही के रसोइयाधमना मोड़ पर मुहर्रम अखाड़ा और जुलूस निकालने की तैयारी को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता मो अब्दुल रज्जाक और संचालन मो गनी ने किया। मुहर्रम अखाड़ा कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से तौहीद अली को अध्यक्ष और तौकीर रजा को सचिव बनाया गया। अध्यक्ष और सचिव ने सभी मुहर्रम अखाड़ों के साथ मिलकर शांति और सौहार्द से मुहर्रम त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि धमना मोड़ पर एनएचएआई का अंडर पास निर्माण कार्य चल रहा है। अखाड़ों और ताजिया के मिलान में, खेल और करतब दिखाने में परेशानी होगी।
समस्या के समाधान के लिए समय से पूर्व प्रशासन और एनएचएआई के पदाधिकारियों को जानकारी देने का निर्णय लिया गया। धमना मोड़ पर रसोइयाधमना मस्जिद मोहल्ला, छोटकी बरही, मदीना नगर, वारसिया मोहल्ला, मदीना मोहल्ला, अंसारनगर के अखाड़ा और ताजिए 7 मुहर्रम से 10 मुहर्रम तक धमना मोड़ पर खेल दिखाने के बाद अखाड़ों और ताजिया का मिलान करते हैं। बैठक में सभी अखाड़ों के 5-5 सदस्यों का चयन किया गया और महा कमेटी बनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन