BJP Prepares for Anger March in Ranchi on Women s Reservation Bill महिला आरक्षण बिल पर विपक्षियों ने की ओछी राजनीति : आदित्य साहू, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण बिल पर विपक्षियों ने की ओछी राजनीति : आदित्य साहू

25 अप्रैल के आक्रोश मार्च की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटी भाजपा, रांची महानगर और रांची पश्चिमी जिला की बैठक में तैयारियों की समीक्षा

Tue, 21 April 2026 06:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
महिला आरक्षण बिल पर विपक्षियों ने की ओछी राजनीति : आदित्य साहू

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। महिला आरक्षण विधेयक समेत अन्य विषयों पर भाजपा 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च की तैयारी कर रही है। इसे लेकर पार्टी तैयारियों में जुटी है। मंगलवार को रांची महानगर व प्रदेश अध्यक्ष के कुच्चू आवास पर तैयारियों को लेकर बैठक हुई। प्रदेश कार्यालय में रांची महानगर के साथ बैठक करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सहित उनकी सहयोगी पार्टियों ने ओछी राजनीति का परिचय दिया है। ये दल महिलाओं के नाम पर केवल राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को संवैधानिक और राजनीतिक रूप से भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाया तो इन दलों ने अपने राजनीतिक स्वभाव का परिचय देते हुए एक गौरवशाली अवसर से महिलाओं को वंचित करने का काम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता सामने आई - विद्युत वरण

इसी मद्देनजर 25 अप्रैल को आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया है। वहीं 25 से 30 अप्रैल तक राज्य के 595 मंडलों में पदयात्रा कर कांग्रेस का पुतला दहन किया जाएगा। जमीन कारोबारी की मौत पर सरकार को घेरावहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने पंडरा ओपी थाना क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना में भार्गव सिंह नामक जमीन कारोबारी की मौत की घटना को लेकर राज्य की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर भी हेमंत सरकार को घेरा है। कहा कि हर घटना के बाद प्रशासन का मूकदर्शक बने रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक होती जा रही है। दिन-दहाड़े हत्याएं हो रही हैं और आए दिन माताओं-बहनों की अस्मत लूटी जा रही है। मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ संदेश दिया है कि उनके रहते नारी शक्ति के उदय को कोई ताकत नहीं रोक सकती। मोदी सरकार महिलाओं के आरक्षण के मार्ग में आने वाली हर बाधा को दूर करेगी। बैठक में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कुच्चू में रांची पश्चिमी जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों की हुई बैठकआक्रोश मार्च को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के पैतृक आवास, कुच्चू में रांची पश्चिमी जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों की भी एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की, जबकि मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने सारी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति कर रहा है विपक्ष: भाजपा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पदयात्रा के जरिए योगी के साथ NDA का आज शक्ति प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर विपक्ष की होगी घेरेबंदी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।