महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता सामने आई - विद्युत वरण
चाईबासा में भाजपा नेता विद्युत वरण मवहतों ने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल को गिराकर महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि 2023 में सभी दलों ने इस बिल का समर्थन किया था, पर संसद में पेश होने पर मुकर गए। यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति विपक्ष के विश्वासघात को दर्शाता है।
चाईबासा। जमशेदपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विद्युत वरण मवहतों ने कहा है कि विपक्ष ने महिला विरोधी मानसिकता का परिचय देते हुए महिला आरक्षण बिल को गिराने का कार्य किया। विरोधी दल अपने इस आचरण से महिलाओं के नजरों में गिर गये है । जबकि 2023 में सभी पार्टियों ने इस बिल को अपना समर्थन दिया था, पर जब इस बिल को संसद में पेश किया गया तो वह सभी मुकर गए । इस तरह उनकी महिला विरोधी मानसिकता सामने आई है। भाजपा नेता श्री महतो मंगलवार को चाईबासा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग को उठाकर प्रक्रिया को टालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ उसकी भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है। विपक्ष ने न केवल संवैधानिक संशोधन या परिसीमन से जुड़े विधेयकों का विरोध किया गया बल्कि भारत की करोड़ों माता बहनों और बेटियों के साथ विश्वास घात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों के द्वारा दसको तक महिलाओं को संसद और विधानसभा से दूर रखने की साजिश की है ,जो इस बार पूर्ण रूप से बहस में उजागर हो गई। यह सभी लोकतंत्र के रक्षक होने का दावा तो करते हैं लेकिन महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को नीति निर्माण में हिस्सा देना कोई उपकार नहीं बल्कि यह उनका स्वाभाविक अधिकार है जिसे कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने दसको को तक बंधक बनाए रखा। जबकि महिलाएं आज सफलतापूर्वक पंचायत स्तर पर कुशल नेतृत्व कर रही है और निर्णय ले रही है तथा वे सांसद और विधानसभाओं में भी अपनी भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक दायित्व है जिसे लंबे समय तक टाला गया है । प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू प्रदेश प्रवक्ता जेवी तुबिद सहित अन्य भाजपा नेता व पार्टी के पदधारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन