तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति कर रहा है विपक्ष: भाजपा
नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के विरोध पर भाजपा का पलटवार,नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के विरोध पर भाजपा का पलटवार रुड़की, कार्यालय संवाददाता। रुड़की के एक होट
रुड़की, कार्यालय संवाददाता। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, दर्जाधारी विनय रोहिल्ला और मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की नीयत पर सवाल उठाए। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक केवल तकनीकी बहानों और समितियों के नाम पर महिला आरक्षण को लटकाए रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंचायतों में तो आरक्षण दे दिया क्योंकि वहां उनका आधार प्रभावित नहीं होता था, लेकिन संसद के द्वार महिलाओं के लिए हमेशा बंद रखे। आज जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है, तो अपना राजनीतिक आधार दर्जाधारी विनय रोहिल्ला ने कहा कि विपक्ष धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर महिलाओं को बांटने की साजिश रच रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन