Jharkhand Weather Update seven Dead in Thunderstorm and Lightning Havoc Alerts Issued Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, 7 की मौत और 10 घायल, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, 7 की मौत और 10 घायल

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पलामू के नवाबाजार में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग झुलस गए। उधर, लातेहार के मनिका में वज्रपात से एक की मौत हो गई

Sat, 16 May 2026 09:15 AMMohit हिन्दुस्तान, रांची/जमशेदपुर/धनबाद, हिटी
share
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, 7 की मौत और 10 घायल

झारखंड में आंधी, गरज के साथ बारिश और वज्रपात का दौर जारी है। यह अगले कुछ दिनों तक कामय रहने की संभावना है। छोटानागपुर समेत पलामू और जमशेदपुर में तूफान से भारी क्षति की बात कही जा रही है। शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से राज्य में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। वहीं एक किशोर की मौत मकान के मलबा में दबने से हो गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पलामू के नवाबाजार में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग झुलस गए। उधर, लातेहार के मनिका में वज्रपात से एक की मौत हो गई। इसी जिले के सदर प्रखंड के रेहला गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी झुलस गईं। उधर, लातेहार के ही बालूमाथ में ठनका से एक महिला झुलस गई। गढ़वा शहर में भी वज्रपात ने कहर ढाया। वहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:600 वोटर कार्ड, 50 ATM, 25 पैन; झारखंड में झाडियों से मिले सैंकड़ों दस्तावेज

मलबा में दबने से मौत

उधर, गढ़वा के ही विष्णुपुरा के साढ़ो गांव में 12 वर्षीय किशोर की मौत जर्जर घर के धराशायी होने पर मलबा में दबने से हो गई। लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड स्थित उडूमुडू में बकरी चरा रही एक महिला की मौत हो गई। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मृत साली की अंत्येष्टि में शामिल होने आए थे। इसी जिले में गुरुवा सीतागढ़ा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सेेकंड ईयर का छात्र प्रिंस कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इधर, रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के लेपसर नवाटोली में एक ईंट भट्ठे में वज्रपात की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बबोरी निवासी 38 वर्षीय कुमार कुरे के रूप में की गई है।

जमशेदपुर में शाम 4 बजे के बाद आंधी-बारिश में कई जगहों पर पेड़ गिरे। हालांकि बारिश से दो दिनों से जारी गर्मी से राहत मिली है। वहीं संताल-कोयलांचल में मौसम रंग बदलता रहा। सुबह से दोपहर तक सभी जगह कड़ी धूप और गर्मी रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदलने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में खौफनाक वारदात, विवाहिता की गला काटकर हत्या

पलामू के तापमान में पिछले 24 घंटों की तुलना में पांच डिग्री की गिरावट

आंधी-बारिश के कारण राज्य के पलामू के तापमान में पिछले 24 घंटों की तुलना में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39.0 राज्य में सबसे ज्यादा रहा। यह सामान्य से करीब दो डिग्री कम है। वहीं रांची का तापमान भी एक डिग्री गिरा और यह 33.8 डिग्री रहा। पूरे राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश से लेकर बांगलादेश तक एक निम्न दबाव का टर्फ बना हुआ है, जो पलामू के उत्तरी भाग से होकर गुजर रहा है। इस कारण मौसम बदल रहा है। यह प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोर्टल पर आवेदन दें और मकान कराएं नियमित, झारखंड के नगर विकास मंत्री ने बताई वजह

आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे रही

पलामू और आसपास के जिलों में शुक्रवार को आंधी ने कई पेड़ गिरा दिए। वहीं घरों को भी क्षति पहुंची है। जबकि बारिश की वजह से मुहल्लों की सड़कों पर चलना दूभर हो गया। बताया जा रहा है कि पलामू प्रमंडल में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली। इधर छोटानागपुर में रांची और आसपास में यह रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे रही।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आनेवाले दिनों के दौरान भी आंधी तूफान के साथ बारिश की संभ‌ावना बनी रहेगी। वहीं राज्य के पलामू क्षेत्र के गढ़वा और पलामू में कहीं कहीं उष्ण लहर चलने की संभावना जताई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।