Jharkhand Medical Seats Hiked Jamshedpur Dhanbad Get 250 MBBS Seats 186 New PG Seats Approved मेडिकल छात्रों को तोहफा: धनबाद-जमशेदपुर में अब 250 सीटें; PG की सीटें भी बढ़ेंगी, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

मेडिकल छात्रों को तोहफा: धनबाद-जमशेदपुर में अब 250 सीटें; PG की सीटें भी बढ़ेंगी

दोनों मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों के विस्तार पर 502.5 करोड़ खर्च होंगे। इसमें धनबाद के लिए 279 करोड़ व जमशेदपुर के लिए 223.5 करोड़ रुपये की मंजूरी हुई है।

Sat, 16 May 2026 09:33 AMMohit हिन्दुस्तान, रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
मेडिकल छात्रों को तोहफा: धनबाद-जमशेदपुर में अब 250 सीटें; PG की सीटें भी बढ़ेंगी

झारखंड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। एमजीएम जमशेदपुर में एमबीबीएस की 100 और पीजी की 149 सीटें, जबकि एसएनएमसीएच धनबाद में एमबीबीएस की 150 और पीजी की 186 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इन सीटों का विस्तार अगले तीन वर्षों में किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव रंजन डोले ने इस आशय का पत्र शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को भेजा है।

केंद्र से सीटें बढ़ाने की मंजूरी मिलने पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यह निर्णय न केवल राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में डॉक्टरों की कमी दूर करने में भी मील का पत्थर साबित होगा। वहीं अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस प्रस्ताव को आगे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी जल्द सीटें बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी सीटों बढ़ाई जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में अब अवैध निर्माणों को भी करवा सकेंगे वैध, सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल

एमबीबीएस सीटों की संख्या होंगी 250-250

एसएनएमसीएच धनबाद में अभी 100 व एमजीएम जमशेदपुर में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं। सीटें बढ़ाए जाने के बाद दोनों मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या 250-250 हो जाएंगी। धनबाद में एमबीबीएस सीटों के विस्तार पर कुल स्वीकृत लागत 225 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार 135 करोड़ देगी। जबकि, एमजीएम जमशेदपुर में एमबीबीएस विस्तार पर 150 करोड़ खर्च होंगे। इसमें केंद्र की हिस्सेदारी 90 करोड़ होगी। केंद्र ने दोनों मेडिकल कॉलेजों के लिए एमओयू भी भेजा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 20 जून से शुरू होगा SIR, क्या होगी प्रक्रिया; जानें सबकुछ

दोनों मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों के विस्तार पर 502.5 करोड़ खर्च होंगे। इसमें धनबाद के लिए 279 करोड़ व जमशेदपुर के लिए 223.5 करोड़ रुपये की मंजूरी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jharkhand Weather Update: आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, 7 की मौत और 10 घायल

धनबाद को 186 और जमशेदपुर को 149 नई पीजी सीटें

एसएनएमसीएच धनबाद में 186 नई पीजी सीटों को मंजूरी मिली है। यहां पूर्व से पीजी की 19 सीटें हैं। वहीं इस बार सबसे अधिक 12-12 सीटें एमडी मेडिसिन और एमडी एनेस्थीसिया में बढ़ाई गई हैं। सर्जरी, पीडियाट्रिक्स और कम्युनिटी मेडिसिन में भी 10-10 सीटों का विस्तार किया जाएगा। एमजीएम जमशेदपुर में कुल 149 नई पीजी सीटों की मंजूरी दी गई है। यहां पूर्व से 47 पीजी सीटें हैं। यहां सबसे अधिक 18 सीटें एमडी पैथोलॉजी और 16 सीटें एमडी मेडिसिन में बढ़ाई गई हैं। गायनी विभाग में 15 और एनेस्थीसिया में 12 सीटों की वृद्धि को मंजूरी मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।