Jharkhand kal ka mausam IMD issue orange alert rain thunderstorm gusty wind for six district कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? इन 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, 4 जून तक का हाल, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? इन 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, 4 जून तक का हाल

रांची स्थित मौसम केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के उत्तरपूर्वी और उससे सटे मध्य भागों के लिए 'ऑरेंज' (तैयार रहें) अलर्ट जारी किया गया है, जहां शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Fri, 29 May 2026 06:07 PMMohit भाषा, रांची
share
कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? इन 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, 4 जून तक का हाल

झारखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चार जून तक राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश होने और दिन के तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और राजधानी रांची शामिल हैं।

इस दौरान राज्य में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रांची स्थित मौसम केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के उत्तरपूर्वी और उससे सटे मध्य भागों के लिए 'ऑरेंज' (तैयार रहें) अलर्ट जारी किया गया है, जहां शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची जिले प्रभावित हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुरी-चांडिल रूट पर ट्रेनें 160 की गति से दौड़ेंगी

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान कितना रहेगा?

रांची स्थित मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, अगले चार दिनों में इसमें धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। राज्य के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माओवादी ने लेवी के पैसे से बेटी का मेडिकल में कराया था दाखिला

छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

उन्होंने बताया कि जिन छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उन्हें छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, कोडरमा जिले के कोडरमा डीवीसी में सबसे अधिक 40.5 मिलीमीटर और सतगांव में 39 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि हजारीबाग जिले के कोनेर डीवीसी में 31 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान पलामू जिले के डाल्टनगंज में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सरायकेला में 37.7 डिग्री और चाईबासा में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रास्ते में प्यास लगे तो टेंशन नहीं! भीषण गर्मी के बीच इन जगहों पर मिलेगा पानी

मौसम विभाग ने की है लोगों से सतर्क रहने की अपील

खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि वे सतर्क रहें। इस दौरान तेज आंधी, बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान और पेड़ के नीचे न रहने और जानवरों को लेकर भी अतिरिक्त सतर्क रहने के लिए कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।