CM Hemant Soren Orders Public Drinking Water Stalls Outside govt office and other spaces रास्ते में प्यास लगे तो टेंशन नहीं! भीषण गर्मी के बीच इन जगहों पर मिलेगा पीने का पानी; CM ने दिए निर्देश, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

रास्ते में प्यास लगे तो टेंशन नहीं! भीषण गर्मी के बीच इन जगहों पर मिलेगा पीने का पानी; CM ने दिए निर्देश

झकझोर देने वाली तपिश के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न आम जनों के लिए पेयजल की व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

Sat, 23 May 2026 04:00 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
रास्ते में प्यास लगे तो टेंशन नहीं! भीषण गर्मी के बीच इन जगहों पर मिलेगा पीने का पानी; CM ने दिए निर्देश

झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा रहा है। आलम यह है कि राज्य के 14 जिलों में शुक्रवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। शुक्रवार को राज्यभर में सबसे गर्म पलामू जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तपिश की वजह से लोग घरों में रहने को विवश दिखे। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा दिखा।

झकझोर देने वाली तपिश के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न आम जनों के लिए पेयजल की व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, DSP रैंक के 201 अधिकारियों के तबादले;कौन कहां गया?

पीने के पानी की व्यवस्था

बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सीएम ने निर्देश दिए है कि राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों को अपने कार्यालयों के बाहर, एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके साथ ही सीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सिर्फ पानी की व्यवस्था ही नहीं बल्कि इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करी जाए ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के अति गरीब लोगों के लिए सरकार ने शुरू की नई योजना, किसे होगा फायदा

जल संकट को लेकर भी निर्देश

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा सभी उपायुक्त को यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के टैंकरों से जलापूर्ति, हैंडपंप की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं। किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो। हेमंत सोरेन ने कहा है कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां हुई फर्जी निकासी, वहां के DDO को हटाएं, वित्त मंत्री का सख्त आदेश

लू से इस तरह बचें

तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने के कारण थकावट, मांसपेशियों में ऐंठन, शरीर में पानी की कमी, सुस्ती और शरीर में जरूरी पोषक तत्व का संतुलन बिगड़ने से लू मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, ढीले सूती कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। सिर्फ सादा पानी पर निर्भर रहने के बजाय इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थ, ओआरएस, नींबू पानी, सूप और मौसमी फलों के रस का सेवन करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।