Jharkhand ka mausam IMD said monsoon is likely to arrive in Jharkhand within next three days हो जाइए तैयार! झारखंड में इस दिन से दस्तक देने जा रहा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

हो जाइए तैयार! झारखंड में इस दिन से दस्तक देने जा रहा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के मौसम में अगले दो से तीन दिन में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। आईएमडी ने राज्य में मानसून के दस्तक देने की भविष्यवाणी की है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिराटव देखने मिल सकती है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीक है।

Thu, 11 June 2026 04:36 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
हो जाइए तैयार! झारखंड में इस दिन से दस्तक देने जा रहा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया है कि झारखंड में अगले दो-तीन दिन में मानसून दस्तक दे देगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार दोपहर को राज्य के उत्तर-पूर्व और मध्य इलाकों में तेज हवाओं के साथ प्री-मानसून बारिश हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा ‘अगले दोने-तीन दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं। इस दौरान अगले दो-तीन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भू-माफिया, नशा तस्करी और लापता बच्चे; CM हेमंत का तीन मोर्चों पर ऐक्शन प्लान

'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है

झारखंड में मानसून की सामान्य शुरुआत 10 जून तक हो जाती है मगर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2010 से राज्य में मानसून 12 जून से 25 जून के बीच आ रहा है। राज्य में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से 24 घंटों के लिए 18 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। जून 13 (शनिवार) को सुबह 8.30 बजे से 14 जिलों के लिए'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन मामले में हेमंत सोरेन को झटका, कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

बुधवार को कैसा था मौसम?

बुधवार को रांच और आस-पास के इलाकों में शाम के समय आंधी के साथ बारिस और ठंडी हवाएं चलीं जिससे लोगों को उमस भरी से थोड़ी राहत मिली। शाम में पारा 28 डिग्री सेल्सियस था जो कि रात में घटकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। तामप में दो से तीन गिरावट होने के बाद अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक तो न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सिय तक रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश की बेटी पर अभद्र टिप्पणी, युवक पर FIR दर्ज; जानें क्या है पूरा मामला

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं

झारखंड के भी कई हिस्सो में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि रांची समेत राज्य के संताल परगना समेत कई जिलों में आंधी और गरज के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को खुले मैदानों और बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे न रहने की रहने की सलाह जारी की गई है।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।