indecent remark about Akhilesh Yadav daughter FIR registered against a youth अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी, युवक पर FIR दर्ज; जानें क्या है पूरा मामला, Guna Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी, युवक पर FIR दर्ज; जानें क्या है पूरा मामला

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। युवक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। टिप्पणी पर अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। चेतावनी दी गई है कि अगर युवक को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन होगा।

Thu, 11 June 2026 03:19 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, गुना
share
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी, युवक पर FIR दर्ज; जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। गुना जिले में अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

गुना निवासी आरोपी ब्रजेश भानु शर्मा ने फेसबुक पर अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ एक विवादित पोस्ट की थी। उसने लिखा था ‘नीग्रो के साथ 7 करोड़ लेकर भागने वाली पहली महिला बनी यूपी के अखिलेश यादव की बेटी।’ इस पोस्ट के अलावा भी आरोपी ने सोशल मीडिया पर कई अन्य भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काली जींस, सफेद टी शर्ट, टोपी गायब; एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए अखिलेश

लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है

इस टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को गुना के कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि ब्रजेश भानु शर्मा की इस हरकत से पूरे यादव समाज में भारी आक्रोश है। समाज ने मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर जल्द से जल्द कठोरतम कार्रवाई की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर चढ़ावे को लेकर अखिलेश ने पूछे सवाल, बोले-पाप करने वालों को कौन बचा रहा

आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

शिकायतकर्ता धर्मेंद्र यादव ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा हम सनातन धर्म के लोग किसी भी समाज की बहन-बेटी पर इस तरह की गलत टिप्पणी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यादव महासभा ने प्रशासन को सीधी चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पूरा समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव की बेटी की फोटो वायरल कर अभद्र टिप्पणी, सपाईयों ने दी तहरीर

राजनीतिक साजिश का आरोप

ग्राम न्यू सिटी कालोनी निवासी धर्मेन्द्र यादव ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर बताया कि बजेश भानु शर्मा फेसबुक पर अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां कर रहा था। इन टिप्पणियों से यादव समाज के सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी और अन्य कार्यकर्ताओं ने इसे राजनीतिक साजिश और चरित्र हनन बताया। उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज थाने और संतकबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट - अमित कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।