Land Mafia Drug Trafficking and Missing Children in Jharkhand CM Hemant Soren 3 Pronged Action Plan Ready भू-माफिया, नशा तस्करी और लापता हो रहे बच्चे; CM हेमंत सोरेन का तीन मोर्चों पर ऐक्शन प्लान रेडी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

भू-माफिया, नशा तस्करी और लापता हो रहे बच्चे; CM हेमंत सोरेन का तीन मोर्चों पर ऐक्शन प्लान रेडी

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हिरासत के दौरान किसी भी प्रकार की यातना या मृत्यु की घटनाओं को सरकार पूरी गंभीरता से लेगी। अतः हर स्तर पर संवेदनशील होने की जरूरत है।

Wed, 6 May 2026 08:24 AMGaurav Kala रांची, हिन्दुस्तान
share
भू-माफिया, नशा तस्करी और लापता हो रहे बच्चे; CM हेमंत सोरेन का तीन मोर्चों पर ऐक्शन प्लान रेडी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पुलिस अधिकारी किसी भी कीमत पर भू-माफिया को कोई संरक्षण नहीं दें। शहरी क्षेत्र से सटे इलाकों के अधिकारी भूमि संबंधी विवादों से निपटने के दौरान अत्यंत सतर्क रहें। मुख्यमंत्री ने राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में उक्त निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर शहरों से सटे क्षेत्रों में भूमि संबंधी अपराधों की खबरें देखने और सुनने को मिलती है। भूमि विवाद के ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय भूमिका में रहे। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। कानून व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखें और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। यह भी कहा कि हिरासत के दौरान किसी भी प्रकार की यातना या मृत्यु की घटनाओं को सरकार पूरी गंभीरता से लेगी। अतः हर स्तर पर संवेदनशील होने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:500 से अधिक कोयला अफसरों का प्रमोशन, 2.80 लाख तक नया पैकेज; आदेश कब से लागू

ऐक्शन मोड में हेमंत

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को चिह्नित कर उन मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें। राज्य के भीतर संगठित अपराध के मामले में सख्ती से निपटा जाना चाहिए। राज्य सरकार संगठित अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी सुविधा और व्यवस्था प्रदान कर रही है। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित सभी जोनल आईजी, रेंज डीआईजी तथा सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति को सीएम हेमंत सोरेन का लेटर; जनगणना का जिक्र कर किस बात की उठाई मांग?

लापता बच्चों और महिलाओं के मामलों को दें प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में लापता बच्चों और महिलाओं से संबंधित मामलों को प्राथमिकता दें। इनसे जुड़े जितने भी मामले हैं, उन पर ध्यान केंद्रित कर सुरक्षित रिकवरी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आम जनों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन और खरीद-बिक्री पर करें सख्ती

सीएम हेमंत ने अधिकारियों से कहा कि नशीले पदार्थों के आदान-प्रदान के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ मुहिम चला कर उनके सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) पर अविलंब रोक लगाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन जगहों को अवश्य चिह्नित करें, जहां पर नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री होती है। जो अपराधी नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़े हैं उन पर शख्स कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्कूल, कॉलेज एवं वैसे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों वाले संस्थान जहां पर अधिक संख्या में युवा वर्ग की भीड़ होती है वैसे जगहों पर नशीले पदार्थ सप्लायरों पर पैनी नजर रखी जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना में सरना धर्म कोड शामिल करें, सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

अफीम की खेती पर हर हाल में रोक लगाएं

सीएम सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर अफीम की खेती को हर हाल में रोका जाना चाहिए। उन्होंने खूंटी, चतरा एवं रांची जिले में विशेष तत्परता बरतें जाने का निदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अफीम की खेती के खिलाफ निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए आम लोगों को भी जागरूक किया जाए। अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को चिह्नित कर उन मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें।

पुलिस अधिकारी जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करें

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिलों में पदस्थापित एसपी, डीएसपी एवं प्रभारी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आम जनता के साथ निरंतर संवाद करते रहें तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन समस्याओं का त्वरित गति से निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का भी आवश्यक दौरा करें और वहां आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान निकालें। ग्रामीण क्षेत्र का औचक निरीक्षण होने से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और ज्यादा बढ़ेगा।