ranchi news floating restaurants in jharkhand path cleared for setting up in 3 big dams झारखंड के 3 डैम में पांच फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने का रास्ता साफ; क्या सुविधाएं?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के 3 डैम में पांच फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने का रास्ता साफ; क्या सुविधाएं?

झारखंड के पतरातू, धुर्वा और गेतलसूद डैम में 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। वाराणसी की कंपनी इनका निर्माण करेगी।

Tue, 21 April 2026 10:30 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के 3 डैम में पांच फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने का रास्ता साफ; क्या सुविधाएं?

झारखंड के तीन प्रमुख डैम में पांच फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने रेस्टोरेंट बनाने के लिए आवंटित टेंडर को चुनौती देने वाली शिरोमणि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की याचिका सोमवार को सुनवाई के दौरान खारिज कर दी। झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग ने 28 नवंबर 2025 को पांच फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया था। योजना के तहत पतरातू डैम और धुर्वा डैम में दो-दो तथा गेतलसूद डैम में एक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाया जाना है। इस कार्य का टेंडर वाराणसी की दास एंड कुमार कंपनी को दिया गया है।

हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

रेस्टोरेंट निर्माण का काम मई तक पूरा किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया को लेकर शिरोमणि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कुछ तकनीकी त्रुटि होने का आरोप लगाया था। इस पर पूर्व में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मामले का अंतिम निर्णय होने तक टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी को राशि का आवंटन नहीं करने का निर्देश दिया था। मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि प्रार्थी कंपनी ने स्वयं टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया था, लेकिन चयन नहीं होने के बाद आपत्ति दर्ज कराई। कोर्ट ने इसे बाद में उठाई गई चुनौती मानते हुए याचिका खारिज कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में भीषण गर्मी व लू की चेतावनी, बदल गया स्कूलों का समय; जानिए नई टाइमिंग

पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की बनी है योजना

राज्य सरकार ने पर्यटन के विकास के लिए राज्य के बड़े जलाशयों में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के संचालन का निर्णय लिया है। यहां पर्यटक पानी में तैरते हुए रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे। साथ ही डैमों की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे। रामगढ़ के पतरातू तथा रांची के धुर्वा और गेतलसूद डैम में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के संचालन का निर्णय लिया गया है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में किचन, डायनिंग रूम, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। अगले वर्ष से पर्यटन का यह नया अनुभव लोगों को प्राप्त होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में अब CM स्तर से होगी सभी योजनाओं की निगरानी, ऐसे रखा जाएगा पूरा रिकॉर्ड

क्या है फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, क्या सुविधाएं?

यह पर्यटकों को एक आधुनिक और रोमांचक डाइनिंग विकल्प उपलब्ध कराएगा, जो खाने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता और मनोरंजन का भी अवसर प्रदान करेगा। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पानी की सतह पर तैरता हुआ एक खाने-पीने का स्थान होता है, जो नावों, बजरा या तैरते प्लेटफार्म पर बना होता है। यह पर्यटकों को पानी के सुंदर नजारों के साथ भोजन का अनोखा अनुभव देता है। इस प्रयास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एक नया मनोरंजन विकल्प उपलब्ध होगा। को टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में CM डैशबोर्ड 2.0 कैसे करेगा काम, हेमंत सोरेन की निगरानी में सभी योजना