Peaceful Celebration of Bakrid Community Meeting Held in Kuzu कुजू ओपी में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित , Ramgarh Hindi News - Hindustan
More

कुजू ओपी में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित 

--अतिक्रमण मुक्त होगा कुजू बाजार सड़क: सीओ कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर गुरुवार को शांति समिति व गण

Thu, 21 May 2026 11:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
कुजू ओपी में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित 

कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर गुरुवार को शांति समिति व गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इस दौरान बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सभी पक्षों से विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता मांडू सीओ तृप्ति विजया कुजूर व संचालन कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने किया। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सदभाव पूर्ण माहौल में बकरीद पर्व को मनाने की बात कही। अधिकारियों ने लोगों से उपद्रवी तत्वों शरारती किस्म के लोगो को चिन्हित कर पुलिस को सूचना देने, प्रतिबंधित मांस पर रोक लगाने, निर्धारित समय पर नमाज अता करने आदि बातों पर चर्चा किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्णय: बकरीद पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जिसपर सभी लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने व प्रशासन को सहयोग करने की बात कही। वहां मौजूद लोगों ने कुजू बाजार को जाने वाले सड़क पर अतिक्रमण की ओर ध्यान दिलाया। बैठक में मौजूद मांडू सीओ तृप्ति विजया कुजूर ने गंभीरता दिखाते हुए मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार व ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के साथ बाजार की ओर जाने वाले सड़क का निरीक्षण किया। साथ ही सड़क किनारे के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।  कहा गया कि दो सप्ताह के भीतर पूरे रास्ते की मापी करा अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।  बैठक में मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार, एसआई प्रदीप कुमार समेत शिव कुमार साहू, प्रेम प्रसाद, इंद्र गुप्ता, अरुण कुशवाहा, ज्योतिंद्र प्रसाद साहू, रतन प्रसाद साहु, गोपाल ठाकुर, मो मुबारक, मो अफजल, अब्दुल कलाम, मो अलीमुद्दीन, मोहसिन खान, गुलाम नबी, शंभुलाल ठाकुर, जगदीश महतो, निर्मल करमाली समेत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के गणमान्य लोग शामिल हुए। 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद उल जुहा पर नई परंपरा कायम न करने की अपील
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोला थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।