Health Department Initiates ORS Center to Combat Heat Wave in Gola गोला सीएचसी में ओआरएस सेंटर का शुभारंभ, Ramgarh Hindi News - Hindustan
More

गोला सीएचसी में ओआरएस सेंटर का शुभारंभ

हीट वेव की चेतावनी के बाद, गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस सेंटर की शुरुआत की गई है। गर्मी में लू से निपटने के लिए, मरीजों को निशुल्क ओआरएस घोल और आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। यह सेंटर क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा और गर्मी से संबंधित बीमारियों पर नियंत्रण में मदद करेगा।

Tue, 21 April 2026 11:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
गोला सीएचसी में ओआरएस सेंटर का शुभारंभ

गोला, निज प्रतिनिधि। हीट वेव की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य महकमे ने बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। लू से निपटने के लिए मंगलवार को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस सेंटर का शुभारंभ किया गया। गर्मी के मौसम में ओरल रिहाइड्रेशन साल्यूशन अस्पताल में ओआरएस कॉर्नर की व्यवस्था की गई है। जिससे बीमार लोगों के पहुंचने के त्वरित इलाज हो सके। चिकित्सा प्रभारी डॉ आसुतोष त्रिपाठी ने बताया कि ओआरएस घोल शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी को पूरा करने में बेहद प्रभावी है। सीएचसी आने वाले मरीजों को निशुल्क ओआरएस घोल और आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू पीड़ितों के बचाव के लिए सभी अस्पताल में कर दी गई डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था : सिविल सर्जन

इस दौरान लोगों को स्वच्छ पानी पीने और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। मौक़े पर बीपीएम विनय उराव, अहसन अब्दुल्लाह, शैलेन्द्र महतो, मनोज महतो, मुनेश्वर कुमार, अंजू कुमारी व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेव से बचाव के लिए 9 अस्पतालों में बने ओआरएस कॉर्नर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में हीट वेव से बचाव पर कार्यशाला आयोजित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।