Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCPI ML Celebrates 57th Foundation Day with Strong Commitment to Party Expansion and Public Issues
भाकपा माले ने हेसला में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया
भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने हेसला गांव में पार्टी का 57वां स्थापना दिवस मनाया। सभा में पार्टी की मजबूती, विस्तार और जन मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पत्र का पाठ किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के महान शहीदों के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।
Wed, 22 April 2026 10:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़

सिरका, प्रतिनिधि। भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने बुधवार को हेसला गांव में पार्टी का 57वां स्थापना दिवस मनाया। सरजू बेदिया की अध्य्क्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। केंद्रीय कमेटी का आह्वान पत्र का पाठ किया गया। जन मुद्दों पर जनता को संगठित करने, भाकपा माले का विस्तार व पार्टी को मजबूत करने और पार्टी के महान शहीदों के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। मौके पर लालकुमार बेदिया, छोटन मुंडा, अनवर अंसारी, प्रदीप बेदिया, महादेव राम, सनी बेदिया, नंदलाल बेदिया सहित कई उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन