BJP Protests Against Opposition MPs Voting Against Women s Reservation Bill in Ramgarh भाजपा कैंट इकाई ने फूंका विपक्षी सांसदों का पुतला, Ramgarh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा कैंट इकाई ने फूंका विपक्षी सांसदों का पुतला

- सुभाष चौक भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से हुआ जोरदार प्रदर्शन झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

Fri, 24 April 2026 11:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
भाजपा कैंट इकाई ने फूंका विपक्षी सांसदों का पुतला

रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल की ओर से शुक्रवार संध्या 5 बजे रामगढ़ कैंट के हृदय स्थल सुभाष चौक पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में मतदान करने वाले विपक्षी सांसदों का पुतला दहन कर जोरदार आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित होने से रोकने के लिए विपक्षी दलों के सांसद ने मतदान किया। इस अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण का प्रावधान है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमुई: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर आक्रोश

आजादी के 75 साल बाद महिलाओं को उनका हक मिलने जा रहा था, जिसे विपक्ष ने रोक दिया। महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण का विरोध करने वालों को जनता, खासकर नारी शक्ति, कतई माफ नहीं करने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करता है। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला विरोधी विपक्ष होश में आओ, नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान और महिला के सम्मान में भाजपा सर्वदा मैदान में के गगनभेदी नारे लगाए। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने बताया कि नारी शक्ति के सम्मान में पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। इसी कड़ी में 25 अप्रैल 2026, शनिवार को सुबह 7:30 बजे रांची के मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक 'महिला आक्रोश मार्च' निकाला जाएगा। कार्यकर्ताओं के लिए बस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मौके पर राजू चतुर्वेदी, कुंटू बाबू, रंजन फौजी, विजय जायसवाल, अनमोल सिंह, सहदेव ठाकुर, शीतल सिंह, राजीव पामदत्त, शशि शेखर सिंह, दीपक सोनकर, सुबोध सिंह, महेश चौधरी, राजेश ठाकुर, कुणाल दास, धीरज साहू, संतोष शाह, बीनू देवी, अमित अग्रवाल, ऋषिकेश सिंह, सौरव जायसवाल, आकाश गुप्ता, अमित ठाकुर, अमर भारती, जीतू यादव, रोशन जायसवाल, सुदीप मिश्रा, त्रिभुवन यादव, पिंकी देवी, नीरज प्रताप सिंह, अजय प्रियदर्शी, त्रिभुवन यादव, मिथिलेश मंडल, अजीत गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, अंशु पांडे, नरेश साव, गोविंद साह, बैजनाथ सिंह, संजय सिसोदिया, जगदीश शर्मा, अमर कुशवाहा, प्रफुल्ल नाथ त्रिपाठी, नीरू देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, रीना देवी आदि उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला विरोधी मानसिकता का परिचय है विपक्ष के नारी शक्ति वंदन एक्ट का विरोध
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।