विपक्ष के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली
Prayagraj News - प्रयागराज में पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के संसद में पारित न होने के विरोध में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने जुलूस निकाला और विपक्षी नेताओं का पुतला दहन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत ने विपक्ष की नारी विरोधी सोच की निंदा की।

प्रयागराज मुख्य संवाददाता नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) संसद में पारित न होने के विरोध में पूनम संत महिला एवं विकास समिति की ओर से शुक्रवार को आक्रोश रैली आयोजित की गई। ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ और ‘नारी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ आदि नारे लगाते हुए महिलाओं ने धरनास्थल से सुभाष चौराहे तक जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान श्रीराम, गृह मंत्री अमित शाह को लक्ष्मण तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भरत की भूमिका में दिखाया।वहीं विपक्षी नेताओं राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बैनर्जी, एमके स्टालिन, शरद पवार आदि को रावण की भूमिका में दर्शाते हुए सुभाष चौराहे पर दशानन का पुतला दहन किया।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत ने कहा कि जिस प्रकार विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल को विफल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका खामियाजा विपक्षी दलों को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। राष्ट्रीय संयोजिका इसबिल ब्रांडेश ने विपक्ष की नारी विरोधी सोच की कड़ी निंदा की।प्रदर्शन में कार्यक्रम संयोजक अनुराग संत, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत, सीमा भारतीय, गुंजा देवी, मीरा देवी, सन्नो देवी, सतिकला, रीना दुबे, रति सिंह, प्रीति प्रजापति, ललिता अग्रहरि , सुनीता गुप्ता, लक्ष्मी रावत, स्नेहा केसरवानी आदि उपस्थित रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन