BJP Protests Against Congress Over Women s Reservation Bill in Jamui जमुई: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर आक्रोश, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

जमुई: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर आक्रोश

जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई। संसद में पेश किए गए महिला

Fri, 24 April 2026 06:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
जमुई: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर आक्रोश

जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई। संसद में पेश किए गए महिला आरक्षण बिल का विरोध किए जाने को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को विरोध मार्च निकाला। पूरे बाजार से गुजरा हुआ विरोध मार्च में शामिल भाजपा नेता एवं नेत्रियों ने कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की। विरोध मार्च की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता अनामिका पासवान कर रही थी। कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं के प्रति कितनी गंदी सोच है कांग्रेस पार्टी की यह पूरे देश ने देख लिया है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के हित की बात नहीं सोचती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में भाजपा का आक्रोश मार्च

भाजपा अगर महिलाओं के लिए आगे आती है, महिला सशक्तिकरण की बात करती है तो संसद में उसका विरोध किया जाता है। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में महिलाएं कांग्रेस से इस बात का बदला जरूर लगी जो करतूत कांग्रेसियों ने किया है। इस मौके पर भाजपा नेता गोपाल कृष्ण समेत कई नेता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुलमी भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला जलाया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिल का विरोध कर कांग्रेस ने दिया महिला विरोधी होने का प्रमाण: भाजपा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।