महिला विरोधी मानसिकता का परिचय है विपक्ष के नारी शक्ति वंदन एक्ट का विरोध
रानीगंज में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया और विपक्ष को महिला विरोधी बताया। गुंजा बैंगानी ने कहा कि यह कानून महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करेगा। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं का जिक्र किया और विपक्ष के महिला विरोधी दृष्टिकोण की आलोचना की।

ंरानीगंज। एक संवाददाता। हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा लोकसभा में लाये गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल विपक्ष के द्वारा विरोध किये जाने पर बिल पास नहीं होने पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा शुक्रवार रानीगंज में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर विपक्षी दलों के नेताओं को महिला विरोधी मानसिकता का शिकार बताया। शुक्रवार को रानीगंज में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बैंगानी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को उनके अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दिलाने वाला ऐतिहासिक कानून है। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि भारत की महिलाओं के सपनों, संघर्षों और संकल्पों को नई उड़ान देने का माध्यम है।उन्होंने
विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जो दल वर्षों तक महिलाओं को केवल वोट बैंक समझते रहे, वे आज महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक कदम का विरोध कर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर रहे हैं। देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और ऐसे महिला विरोधी चेहरों को भली-भांति पहचान चुकी हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व वंदना योजना और अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम, ये सभी इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा केवल वादे नहीं, बल्कि महिलाओं के उत्थान के लिए ठोस कार्य करती है।उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति हमेशा परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रम फैलाने तक सीमित रही है, जबकि भाजपा महिलाओं को नेतृत्व, अवसर और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध वास्तव में देश की मातृशक्ति का अपमान है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि देश और बिहार की महिलाएं विपक्ष की इस महिला विरोधी सोच का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देंगी। भारतीय जनता पार्टी सदैव मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संकल्पित रही है और आगे भी रहेगी। आगे जिले के सभी 32 मंडलो में इसका विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चाँदनी सिंह, रानीगंज मंडल नगर अध्यक्ष आलोक भारती उर्फ सुमन झा, नगर उपाध्यक्ष आजाद जायसवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बिजली देवी एवं नगर उपाध्यक्ष रुना देवी, आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन