दुलमी भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला जलाया
दुलमी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल पारित न होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार ने कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। कार्यकर्ताओं ने महिला अधिकारों के मुद्दे पर राजनीति करने के खिलाफ चेतावनी दी।

दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार के नेतृत्व में दुलमी बाजार टांड़ में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल पारित न होने के पीछे कांग्रेस की नीतियां और राजनीतिक सोच जिम्मेदार है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीतिक की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं के लिए अधिकारों से जुड़ा अहम मुद्दा है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भाजपा इस मुद्दे पर विरोध जारी रखेगी। मौके पर मच्छेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, श्याम किशोर महतो, प्रदीप करमाली, प्रशांत सिन्हा सहित दर्जनों शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन