भदानीनगर में भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
भुरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी ने भदानीनगर स्थित मतकमा चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस विकास नहीं चाहती और महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता शामिल हुए।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को भदानीनगर स्थित मतकमा चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस विकास नहीं चाहती। देश-समाज में महिलाओं की स्थिति को और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश किया था, जो कांग्रेस के कारण पास नहीं हुआ। इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेपवार बताते हुए वक्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाबजी भी की। पुतला दहन कार्यक्रम में रमेश करमाली, शौर्य प्रसाद कुशवाहा, मोती नारायण सिंह, सुरेंद्र करमाली, राजेंद्र मुंडा अनिल सिंह खरवार, बालेश्वर राम, विनोद कुमार, समीर बेदिया, शिबू उरांव, विजय यादव, अमित कुमार, पवन, दीपक, रणधीर आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन