rains with thunderstorms in ranchi jharkhand weather dept forecast झारखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम; रांची में आंधी के साथ बौछारें, कल भी अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम; रांची में आंधी के साथ बौछारें, कल भी अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के कारण झारखंड में मौसम बदल गया है। रांची में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे ठंडक अपने होने का अहसास करा रही है। 

Mon, 23 Feb 2026 09:18 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम; रांची में आंधी के साथ बौछारें, कल भी अलर्ट

Jharkhand Mausam: झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से मौसम बदल गया है। सोमवार शाम को रांची में मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ हुई झमाझम बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण झारखंड के मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड के कुछ हिस्सों में कल यानी 24 फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा।

तेज हवा के साथ रांची में झमाझम बारिश

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रांची में सोमवार रात को काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आंधी जैसी तेज हवाएं चलीं। मौसम केंद्र की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। अगले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान रांची, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, खुंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहारदगा, लातेहार जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कल यानी 24 फरवरी को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

40 किलोमीटर की स्पीड में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग की मानें तो बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम समेत दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सोमवार को गुमला 12 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

कल इन जिलों में कल भी मौसम रह सकता है खराब

मौसम विभाग ने 24 फरवरी को झारखंड के रांची, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खुंटी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश से अगले दो दिनों के दौरान वातावरण में ठंड महसूस की जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में बदलेगा मौसम; 2 दिन बारिश की चेतावनी, किन जिलों में बरसेंगे बदरा?
ये भी पढ़ें:छिटपुट घटनाओं के साथ झारखंड में निकाय चुनाव संपन्न; 62 फीसदी वोटिंग
ये भी पढ़ें:अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज; दिल्ली पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण, उम्र में भी छूट