Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड के 9 नगर निगम समेत 48 नगर निकायों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। बैलेट पेपर पर होने वाले नगर निकाय चुनाव में महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 562 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं, वार्ड पार्षद और पंचायत सदस्य के लिए 5562 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि प्रदेश में पहली बार सभी नगर निकायों के चुनाव एक साथ संपन्न हुए हैं, जो एक ऐतिहासिक और संतोषजनक उपलब्धि है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम रहा कि शाम पांच बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पूरे राज्य में कुल 62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
चुनाव के दौरान कुछ क्षेत्रों में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच छिटपुट झड़प की खबरें सामने आई हैं, जिस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जुगसलाई में तकनीकी कारणों से लगभग 20 मिनट के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित हुई थी, जिसे शीघ्र बहाल कर लिया गया। इन घटनाओं के बावजूद राज्यभर में मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही।
अलका तिवारी ने इस वृहद लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही, उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले सभी जागरूक मतदाताओं के प्रति राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आभार व्यक्त किया।
23 Feb 2026, 08:23:33 PM IST
Jharkhand Nikay Chunav: छिटपुट घटनाओं के साथ चुनाव संपन्न
झारखंड में छिटपुट घटनाओं के साथ निकाय चुनाव संपन्न हो गए। इसमें कुल 61.84% वोट पड़े। यह आंकड़ा 2018 के पिछले चुनाव 64.66 फीसदी के मुकाबले लगभग 3 फीसदी कम रहा। मतदान बैलेट पेपर के जरिए हुआ। चुनाव में कुल 6124 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई है। अब 27 फरवरी को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
23 Feb 2026, 04:54:29 PM IST
Jharkhand Nikay Chunav Live: रांची के इदरीशिया तंजीम स्कूल में बवाल
रांची के इदरीशिया तंजीम स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट और हंगामे के कारण मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।
23 Feb 2026, 04:06:44 PM IST
Jharkhand Nikay Chunav Live- जमशेदपुर : तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
पूर्वी सिंहभूम
मानगो नगर निगम: 42.30%
जुगसलाई नगर परिषद : 50.60%
चाकुलिया नगर पंचायत: 64.20%
सरायकेला-खरसावां
आदित्यपुर नगर निगम:46.84%
कपाली नगर परिषद:48.22%
सरायकेला नगर पंचायत:63.07%
पश्चिमी सिंहभूम
चाईबासा नगर परिषद :48.61%
चक्रधरपुर नगर परिषद: 46.87%
23 Feb 2026, 03:29:41 PM IST
Jharkhand Nikay Chunav Live: तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
पाकुड़ नगर परिषद : 56.33% मतदान
बोकारो
चास नगर निगम : 36.92%
फुसरो नगर परिषद : 47.73%
दुमका
दुमका नगर परिषद- 44.90%
बासुकीनाथ नगर पंचायत- 62.45%
जिला -जामताड़ा ‼️
मिहिजाम नगर परिषद - 49.19 प्रतिशत
जामताड़ा नगर पंचायत - 52.31 प्रतिशत
23 Feb 2026, 03:14:55 PM IST
Jharkhand Nikay Chunav Live: सीएम ने किया मतदान
Jharkhand Nikay Chunav Live: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड में नगर निकाय चुनाव हो रहा है। मैंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप सभी से अपील है कि अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
23 Feb 2026, 02:00:06 PM IST
Jharkhand Nikay Chunav Live: अन्य जगहों पर मतदान प्रतिशत
मतदान प्रतिशत एक बजे तक
बोकारो
चास नगर निगम : 26.50 %
फुसरो नगर परिषद : 35.60 %
गोडडा
गोड्डा नगर परिषद, गोड्डा — 36.30%
महागामा नगर पंचायत ----42,10
दुमका
दुमका नगर परिषद- 32.23%
बासुकीनाथ नगर पंचायत- 48.29%
जिला -जामताड़ा
मिहिजाम नगर परिषद - 36.23 प्रतिशत
जामताड़ा नगर पंचायत - 38.19 प्रतिशत
देवघर
देवघर नगर निगम (वर्ग ख) 30.36- %
मधुपुर नगर परिषद (वर्ग ख) -38.70%
23 Feb 2026, 01:58:34 PM IST
Jharkhand Nikay Chunav Live: दोपहर एक बजे तक कहां कितनी फीसदी मतदान
धनबाद नगर निगम क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 25.50 फीसदी मतदान हुए चिरकुंडा नगर परिषद में दोपहर 1 बजे तक 32.41 फीसदी मतदान हुए। दुमका नगर परिषद में दोपहर 1 बजे तक 32.23 फीसदी मतदान हुआ। बासुकीनाथ नगर पंचायत में 48.29 फीसदी मतदान हुआ। जामताड़ा के मिहिजाम नगर परिषद में 36.23 फीसदी मतदान हुआ। जामताड़ा नगर पंचायत में 38.19 प्रतिशत मतदान हुआ।
23 Feb 2026, 01:42:04 PM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: हजारीबाग नगर निगम चुनाव में दो प्रत्याशियों निर्विरोध जीते
हजारीबाग नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 13 और 36 से दो प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। इन वार्डों में उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था अविनाश कुमार यादव वार्ड नंबर 36 से अपनी माता देवी गोप के उत्तराधिकारी के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं। निर्विरोध जीत दर्ज करने वाले वार्ड पार्षद अविनाश कुमार यादव ने मेयर पद के लिए पत्नी के साथ मतदान किया। निर्विरोध निर्वाचित विकास यादव वार्ड नंबर 13 के पर्षद बरही विधायक मनोज यादव के छोटे भाई हैं और अपने वार्ड से निर्विरोध विजेता घोषित हुए हैं। इन विशिष्ट वार्डों 13 और 36 के पार्षद पद के लिए मतदान नहीं हो रहा था। लेकिन महापौर के लिए मतदान की प्रक्रिया हुई, जिसमें वार्ड नंबर 36 से निर्विरोध विजय प्रत्याशी अविनाश कुमार यादवएक सामान्य मतदाता के रूप में नियर पद के लिए मतदान करते नजर नजर आए
23 Feb 2026, 12:23:41 PM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: धनबाद में समर्थकों के बीच झड़प
धनबाद के वार्ड 22 के सुसनीलेवा स्थित बूथ संख्या 58 पर शिल्पी सिंह और सुमन सिंह के समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा शिल्पी सिंह के समर्थक दो भाइयों राज आनंद और वीरु आनंद पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और लात-घूंसों से उनकी जमकर पिटाई की। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर सीमा कुमारी तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस को आता देख और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख राज आनंद और वीरु आनंद किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी मुख्यालय शंकर कमती और बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
23 Feb 2026, 11:48:57 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: कोडरमा में दिन के 11 बजे तक वोट का प्रतिशत
कोडरमा में दिन के 11 बजे तक वोट का प्रतिशत
झुमरी तिलैया नगर परिषद 21 प्रतिशत
कोडरमा नगर पंचायत 23 प्रतिशत
डोमचांच नगर पंचायत 21 प्रतिशत
23 Feb 2026, 11:47:58 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: सुबह 11 बजे तक कहां कितना मतदान
धनबाद नगर निगम क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 14.79% मतदान हुए। चिरकुंडा नगर परिषद में सुबह 11 बजे तक 18.73% मतदान हुआ।
बोकारो में सुबह 11.00 बजे तक मतदान
चास नगर निगम : 16.15 %
फुसरो नगर परिषद : 21.33 %
जामताड़ा में सुबह 11.00 बजे तक मतदान
10 मिहिजाम नगर परिषद - 22.67 प्रतिशत
15 जामताड़ा नगर पंचायत - 24.09 प्रतिशत
दुमका में सुबह 11.00 बजे तक मतदान
नगरपालिका चुनाव 2026
प्रातः 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
दुमका नगर परिषद- 19.75%
बासुकीनाथ नगर पंचायत- 31.05%
23 Feb 2026, 11:46:27 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: पलामू में 11 बजे तक वोट प्रतिशत 24.42%
पलामू में नगरपालिका आम चुनाव में दिन के 11 बजे तक वोट प्रतिशत 24.42%
मेदिनीनगर नगर निगम-22.49%
विश्रामपुर-24.80%
हुसैनाबाद-28.02%
हरिहरगंज-23.89%
छतरपुर-22.94%
23 Feb 2026, 11:33:01 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: कहां कैसा मतदान
दुमका नगर परिषद क्षेत्र के बूथ संख्या 18 और बासुकीनाथ मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 4/2 पर सुबह से मतदाताओं की कतार लगी रही। सुबह 9 बजे तक दुमका नगर परिषद में 9.20% और बासुकीनाथ नगर पंचायत में 14.50% मतदान दर्ज किया गया। जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद के बूथों पर मतदाता कतार में खड़े दिखे। सुबह 9 बजे तक मिहिजाम नगर परिषद में 9.83% और जामताड़ा नगर पंचायत में 10.24% मतदान हुआ। देवघर नगर निगम क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 8.50% मतदान दर्ज किया गया, जबकि मधुपुर नगर परिषद में 10.20% मतदान हुआ।
23 Feb 2026, 11:25:09 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: गिरिडीह- महिलाओं में उत्साह, मंत्री ने डाला वोट
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के कई बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। बूथ संख्या 36 पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने सुबह 8 बजे पत्नी के साथ मतदान किया। झामुमो समर्थित महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने भी सिहोडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ पर पति जोगेश्वर दास के साथ मतदान किया। एसपी और डीसी ने कई बूथों (9, 10, 11) का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण मतदान की पुष्टि की।
दुमका: ग्रामीण क्षेत्रों में तेज मतदान
23 Feb 2026, 11:24:32 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: चास-फुसरो: सुबह से कतारें, प्रशासन अलर्ट
चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। वार्ड 32, 33 और 34 में सुबह 6 बजे से ही मतदाता कतार में लग गए थे। सांगजोरी और रामरुद्रा क्षेत्रों में भीड़ को देखते हुए दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग व्यवस्था कर उन्हें प्राथमिकता से मतदान कराया जा रहा है। चीराराचास के वास्तु विहार फेज-1 मतदान केंद्र के बाहर सुबह 8:30 बजे तक मतदाता मतदान के लिए प्रतीक्षा करते दिखे। सुबह 9 बजे तक चास नगर निगम में 7.15% और फुसरो नगर परिषद में 9.45% मतदान दर्ज किया गया।
23 Feb 2026, 10:20:28 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: सााहिबगंज के तीनों निकाय में 12.5 फीसदी मतदान
साहिबगंज जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्र में सोमवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रोजा के बावजूद मुस्लिम इलाकों में स्थित बूथों पर भी सुबह सात बजे से ही लम्बी-लम्बी कतारें देखी गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सुबह नौ बजे तक साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में 12.5 फीसदी, राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में 12 फीसदी व बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र में 13 फीसदी मतदान हो चुका था। उधर, साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 18 व वार्ड पार्षद पद के लिए 108 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार राजमहल में अध्यक्ष पद के लिए चार व वार्ड पार्षद पद के लिए 43 एवं बरहड़वा में अध्यक्ष पद के लिए छह व वार्ड पार्षद पद के लिए 57 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसबीच एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि हर जगह शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है।
23 Feb 2026, 09:51:04 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: सुबह 9 बजे तक कहां कितना मतदान
सुबह 9 बजे तक चास नगर निगम में 7.15 फीसदी मतदान। फुरसो नगर परिषद में 9.45 फीसदी मतदान। वहीं गोड्डा नगर परिषध में 10.14 फीसदी और महागाम नगर पंचायत में 11.52 फीसदी मतदान हुआ। पाकुड़ नगर परिषद में सुबह 09 बजे तक 12.41 फीसदी मतदान हुआ। रांची नगर निगम में 07.28 फीसदी और बुंडू नगर पंचायत में 11.74 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
23 Feb 2026, 09:46:06 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: मतदान से पहले लोयाबाद में हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
निकाय चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले रविवार की रात लोयाबाद में एक घटना को लेकर तनाव का माहौल बन गया। रात करीब साढ़े दस बजे हटिया गोलाई के पास हंगामे की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पार्षद प्रत्याशी रामेश्वर तुरी के समर्थक एकड़ा क्षेत्र से लौट रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। कुछ लोगों ने समर्थकों पर पथराव किए जाने की बात कही है। वहीं, पास स्थित एक मकान सह दुकान के दरवाजे पर धक्का देने और गाली-गलौज करने का आरोप भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना के साथ बरोरा एवं सोनारडीह थाना प्रभारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है।
23 Feb 2026, 09:42:22 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: युवा पहली बार दे रहे निकाय के चुनाव में बैलेट से वोट
जुगसलाई के युवा बैलेट के माध्यम से पहली बार नगर निकाय चुनाव में वोट दे रहे हैं। ईवीएम से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वोट देने वालों में बैलेट को लेकर उत्साह है। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में 50 वर्ष उम्र के लोगों को तीसरा वोट देने का अवसर भी पहली बार मिला है, क्योंकि 1999 से लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में लोग ईवीएम के माध्यम से ही वोट दे रहे थे। इससे 2026 का निकाय चुनाव युवाओं और अधेड़ के लिए एक नया अनुभव है। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्ड में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए 23 फरवरी को मतदान हो रहा है, जबकि 27 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। निकाय चुनाव को लेकर जुगसलाई में 41 बूथ बनाए गए हैं, जहां 44 हजार 239 लोग वोट देंगे। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए 43 वर्ष बाद निकाय चुनाव हो रहा है। बैलेट से वोट के कारण लोग नोटा का भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इधर, शनिवार शाम चुनाव प्रचार थम गया, लेकिन चुनाव में जीत-हार की चर्चा 22 वार्ड के हर गली-चौराहे पर हो रही है। इधर, स्टेशन रोड की क्षमा दुबे ने कहा कि निकाय चुनाव में वोट देना एक नया अनुभव होगा। नया बाजार की हितांशी शर्मा के अनुसार, मेरे एक वोट से घर की सरकार बनने पर कई समस्या का समधान होगा।
23 Feb 2026, 09:34:56 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: खूंटी में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी
Jharkhand Nagar Nikay Election: खूंटी में निकाय चुनाव को लेकर खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह 7 बजे से ही सभी 30 बूथों में मतदान शांतिपूर्वक जारी है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, फर्स्ट टाइम वोटर मतदान कर रहे हैं। दिव्यांग भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।
23 Feb 2026, 08:58:10 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: डोली उठने से पहले बूथ पहुंची दुल्हन, विदाई से पहले निभाया 'लोकतंत्र का धर्म'
सरायकेला में चुनाव के दौरान एक बेहद सुखद और प्रेरक तस्वीर सामने आई। मदन मुखी की सुपुत्री कुमकुम मुखी जिनकी आज शादी और विदाई का कार्यक्रम था, उन्होंने अपनी विदाई की रस्मों से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दुल्हन के जोड़े में सजी युवती जब वार्ड संख्या 5 के मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय इन्द्रटांडी पर पहुंचीं, तो वहां मौजूद हर कोई उन्हें देखता रह गया। विदाई की तैयारियों और शादी की गहमागहमी के बीच उन्होंने लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेना अपनी प्राथमिकता समझा। उनके साथ उनके पिता मदन मुखी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
23 Feb 2026, 08:54:05 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: निकाय चुनाव में वोट देने सुबह से उमड़े लोग
जुगसलाई में 43 साल बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है। सुबह 7 बजे से पहले सेंट जॉन स्कूल धर्मशाला और प्रताप मध्य विद्यालय के बूथ पर वोट देने वालों की कतार लग गई थी। मतदान केंद्र पहुंचे लोगों को गेट पर खड़े उम्मीदवार भी अपना चुनाव निशान बढ़कर वोट देने का आग्रह करते दिखे। निकाय चुनाव में वोट देने का उत्साह युवाओं में ज्यादा है।
23 Feb 2026, 08:51:28 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: आज शाम 4 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर रोक
23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक नो इंट्री लागू रहेगी। जारी आदेश के अनुसार, निर्धारित समयावधि में ट्रक, ट्रेलर, हाइवा, कंटेनर समेत सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर पूर्णतः रोक रहेगी। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहनों को शहर सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति से बचने, मतदान दलों की सुरक्षित वापसी, ईवीएम मशीनों के परिवहन और सुरक्षा बलों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
23 Feb 2026, 08:48:25 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: 105 संवेदनशील, 14 अति संवेदनशील बूथ
निकाय चुनाव में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या काफी अधिक है। जैसे मानगो के 190 में से 119 बूथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील हैं। इनमें सिर्फ अति संवेदनशील बूथों की संख्या 14 है। जुगसलाई नगर परिषद के कुल 41 में से 18 बूथ संवेदनशील जबकि 20 बूथ अति संवेदनशील हैं। आश्चर्यजनक ढंग से चाकुलिया नगर पंचायत के सभी 18 बूथ संवेदनशील हैं। इनमें अति संवेदनशील बूथों की संख्या 12 है।
23 Feb 2026, 08:45:52 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: कोडरमा के दो वार्डो से एक भी प्रत्याशी नहीं
कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत के दो वार्डो से एक भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा है। वार्ड संख्या 5 और 11 में अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। एक भी प्रत्याशी नहीं होने के कारण लोग बूथ तक नहीं पहुंच रहे हैं
23 Feb 2026, 08:30:57 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: सुरक्षा के खास इंतजाम
झारखंड नगर निकाय चुनावों के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, शनिवार को शाम पांच बजे चुनाव का शोर थमते ही उम्मीदवारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया। प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते दिखे।
23 Feb 2026, 08:27:42 AM IST
Jharkhand Nagar Nikay Election: महुआ मांझी के बेटे का सिंबल के संग पर्ची बांटने का विरोध
झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू जारी है। इस बीच रांची में महुआ मांझी के बेटे का सिंबल के संग पर्ची बांटने का विरोध किया गया है। रांची में मतदान केंद्र के अंदर घुसकर लोगों को वोट देने का महुआ मांझी द्वारा अपील करने का लोगों ने विरोध किया।