jharkhand mausam weather to change rain warning for 2 days in some districts झारखंड में बदलेगा मौसम; 2 दिन बारिश की चेतावनी, किन जिलों में बरसेंगे बदरा?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में बदलेगा मौसम; 2 दिन बारिश की चेतावनी, किन जिलों में बरसेंगे बदरा?

Jharkhand Mausam: झारखंड में मौसम विभाग ने 23 और 24 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। इन 2 दिनों के दौरान झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

Mon, 23 Feb 2026 03:27 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, रांची
share
झारखंड में बदलेगा मौसम; 2 दिन बारिश की चेतावनी, किन जिलों में बरसेंगे बदरा?

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने 2 दिन रांची समेत झारखंड के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जाएगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बादलों की आवाजाही रहेगी, जिससे अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दो दिन मौसम रहेगा खराब

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 23 और 24 फरवरी को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग और दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इन हिस्सों के करीब 14 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दो दिनों के दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा और धनबाद में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना जताई है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 25, 26 और 27 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। 25 और 26 फरवरी को झारखंड के विभिन्न हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

अधिक रह सकता है तापमान

उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में इस हफ्ते तापमान बढ़ेगा और कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है जबकि 26 फरवरी से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा और 24 फरवरी तक पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।

नया सिस्टम बंगाल में भी कराएगा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के कारण करीब 3 महीने के बाद मंगलवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में आखिरी बार नवंबर में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने मंगलवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नादिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के चमक साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नामों में फेरबदल; दो के पूरी तरह बदले नाम
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन की शुरुआत; दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक किराए की डिटेल
ये भी पढ़ें:पूर्व BJP सांसद जौनापुरिया ने नाम पूछ मुस्लिम महिला नहीं दिया कंबल, VIDEO वायरल