School Launches Water Bell Initiative to Combat Heat Stress in Students विद्यार्थियों की राहत लिए शुरू हुआ वॉटर बेल, Palamu Hindi News - Hindustan
More

विद्यार्थियों की राहत लिए शुरू हुआ वॉटर बेल

मेदिनीनगर के विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेलन स्कूल ने छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए वॉटर बेल शुरू की है। इसका उद्देश्य गर्मी में बच्चों को समय-समय पर पानी पीने के लिए जागरूक करना है। यह पहल बच्चों को डिहाइड्रेशन और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाने में मदद करेगी।

Sat, 25 April 2026 01:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share
विद्यार्थियों की राहत लिए शुरू हुआ वॉटर बेल

मेदिनीनगर। शहर के विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेलन स्कूल प्रशासन ने भीषण गर्मी और गढ़ते तापमान को देखते हुए वॉटर बेल शुरू किया है ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके। वॉटर बेल पहल का उदेश्य छात्रों को समय-समय पर पानी पीने के लिए जागरूक करना है। तेज धूप और लू के प्रभाव से बच्चों में डिहाइड्रेशन, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वॉटर बेल एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हर निर्धारित अंतराल पर बजाई जाती है, ताकि सभी विद्यार्थी अपनी गतिविधियों को कुछ समय के लिए रोककर पर्याप्त मात्रा में पानी पी सकें। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस छोटे से प्रयास से बच्चों में पानी पीने की आदत विकसित होगी और वे गर्मी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के राहत लिए शुरू हुआ वॉटर बेल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले के स्कूलों में खेल की घंटी बंद, अब बजेगी वाटर बेल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू से बचाने को स्कूलों में बजेगी वॉटर बेल, मैदान में खेल पर रोक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।