Bihar Implements Heat Wave Action Plan Schools to Use Water Bell for Students जिले के स्कूलों में खेल की घंटी बंद, अब बजेगी वाटर बेल, Banka Hindi News - Hindustan
More

जिले के स्कूलों में खेल की घंटी बंद, अब बजेगी वाटर बेल

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तैयार किया हीट वेब एक्शन प्लानआपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तैयार किया हीट वेब एक्शन प्लान बांका। निज प्रतिनिधि। सूबे में भीषण ग

Sat, 25 April 2026 01:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share
जिले के स्कूलों में खेल की घंटी बंद, अब बजेगी वाटर बेल

बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में भीषण गर्मी और हीटवेब से बच्चों को बचाने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हीट वेब एक्शन प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी स्कूलों में अब खेल की घंटी की जगह वाटर बेल बजाई जाएगी। इस घंटी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे निश्चित अंतराल के बाद नियमित रूप से पानी पीते रहें, जिससे उनमें डिहाइड्रेशन और लू के प्रभाव से बचाव हो सके। इसके साथ ही स्कूलों में अब खेल पीरियड को लेकर भी बडा फैसला लिया गया है। तेज धूप और अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मैदान में किसी भी तरह के खेल का आयोजन करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू से बचाने को स्कूलों में बजेगी वॉटर बेल, मैदान में खेल पर रोक

इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) नवीन कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को वाटर बेल सहित इस योजना के तहत दिए गए अन्य दिशा निर्देशों को स्कूल में तत्काल प्रभाव से लागू करवाने का निर्देश दिया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूल अपने परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था करेंगे। इस पत्र में हर वर्ग कक्ष में पंखा चालू रखने, मिट्टी के घडे में पानी रखने एवं बच्चों को लू से बचाव के लिए पोस्टर के माध्यम से जानकारी देने के लिए कहा गया है। वहीं, स्कूलों को किसी भी कीमत पर बच्चों को पेड के नीचे पढाई नहीं कराने की हिदायद दी गई है। इसके अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूलों में चापाकल को चालू अवस्था में रखने एवं जिन स्कूलों में चापाकल चालू अवस्था में नहीं हैं वहां अविलंब उसकी मरम्मती कराने या जरूरत पडने पर नए चापाकल स्थापित कराने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं, हिट वेब को देखते हुए स्कूलों के संचालन में भी बदलाव कर दिया गया है। फिलवक्त 11.30 के बाद किसी भी स्कूलों के संचालन प्र पाबंदी लगा दी गई है। बांका जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढने की संभावना है। कहते हैं अधिकारीगर्मी और हीटवेब से बच्चों को बचाने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हीट वेब एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसके मुताबिक स्कूलों में तत्काल खेल की घंटी समाप्त कर वाटर बेल बजाई जाएगी। जिससे बच्चे नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने वाटर बेल सहित इस योजना के तहत दिए गए अन्य दिशा निर्देशों को स्कूल में तत्काल प्रभाव से लागू करवाने का निर्देश दिया है। जिले के स्कूलों निर्देशों को अमली जामा पहनाया जा रहा है।देव नारायण पंडित, डीईओ, बांका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांका: जिले में गर्मी का जबरदस्त असर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के राहत लिए शुरू हुआ वॉटर बेल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।