लू से बचाने को स्कूलों में बजेगी वॉटर बेल, मैदान में खेल पर रोक
लू से बचाने को स्कूलों में बजेगी वॉटर बेल, मैदान में खेल पर लू से बचाने को स्कूलों में बजेगी वॉटर बेल, मैदान में खेल पर रोक लू से बचाने को स्कूलों में

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए अब स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच छात्र-छात्राओं को डिहाइड्रेशन, चक्कर और लू से बचाने के लिए जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में वाटर बेल बजाई जाएगी। इस घंटी के बजते ही बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि गर्मी का असर कम हो सके। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी हीट वेव एक्शन प्लान के तहत कटिहार जिले में भी तत्काल प्रभाव से दिशा-निर्देश लागू कर दिए गए हैं।
इसके अनुसार तेज धूप और गर्म हवाओं को देखते हुए स्कूल मैदान में किसी भी प्रकार के खेलकूद पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। खासकर दोपहर के समय बच्चों को खुले मैदान में भेजने से मना किया गया है।विद्यालयों को परिसर में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देशयोजना के तहत सभी विद्यालयों को परिसर में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक वर्ग कक्ष में पंखा चालू रखना होगा, साथ ही मिट्टी के घड़े या अन्य पात्र में ठंडा पानी भरकर रखना सुनिश्चित करना होगा। बच्चों को पेड़ के नीचे या खुले स्थान पर बैठाकर पढ़ाई कराने से भी मना किया गया है। स्कूलों को कहा गया है कि गर्मी से बचाव, ओआरएस, पानी पीने की आदत और लू के लक्षणों की जानकारी पोस्टर व जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से दी जाए।सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारीजिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी विद्यालय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्कूलों में पानी, पंखा और छायादार वातावरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चे स्कूल आते समय पानी की बोतल साथ रखें, हल्के कपड़े पहनें और खाली पेट घर से न निकलें। यदि किसी बच्चे को चक्कर, सिरदर्द, उल्टी या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत शिक्षक को सूचना दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन