आईसीएसई के दसवीं बोर्ड परीक्षा में नोवामुंडी सेंट मेरिज स्कूल का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परीक्षाफल
नोवामुंडी स्थित सेंट मेरिज स्कूल ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। श्रेयंश शेखर ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने। शुभम यादव 96.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या सिस्टर करुणा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
नोवामुंडी। गुरुवार को घोषित आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में नोवामुंडी स्थित सेंट मेरिज स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय के सभी 83 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया।इस वर्ष श्रेयंश शेखर ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। शुभम यादव 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि फरदीन मलिक ने 94.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप 10 विद्यार्थियों में अभय कुमार राय (94.2%), सामिया खातून (93.6%), सिमरन प्रजापति (92.23%), श्लोक कुमार राय (92%), अन्नपूर्णा नंदा (91.8%), तनीषा दास (91.6%) और ब्यूटी कुमारी (90.6%) शामिल रहे。
विषयवार प्रदर्शन
विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता दिखाई। केमिस्ट्री में श्रेयंश शेखर ने 100 में 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। वहीं हिस्ट्री-सिविक्स में श्रेयंश शेखर और शुभम यादव दोनों ने पूर्ण 100 अंक प्राप्त किए।
अन्य विषयों में प्रदर्शन
अन्य विषयों में कंप्यूटर में श्लोक कुमार राय ने 99 अंक प्राप्त किए। हिंदी में श्रेयंश शेखर और सामिया खातून ने 98-98 अंक हासिल किए, जबकि अंग्रेजी द्वितीय में ब्यूटी कुमारी ने 98 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी प्रथम में श्रेयंश शेखर को 97 अंक मिले। गणित में भी श्रेयंश शेखर ने 97 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या की टिप्पणी
बायोलॉजी में फरदीन मलिक और श्रेया गुप्ता ने 96-96 अंक प्राप्त किए, जबकि जियोग्राफी में शुभम यादव और श्रेयंश शेखर ने 96 अंक हासिल किए। फिजिक्स में शुभम यादव ने 89 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर करुणा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 100 प्रतिशत परिणाम बच्चों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ अंकों की जीत नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के सपनों की उड़ान है।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन