Arush Singh Tops District with 99 2 in ICSE 10th Board Exam from St Xavier s School Bokaro आईसीएसई दसवीं बोर्ड में संत ज़ेवियर्स स्कूल व डिनोबली स्कूल का बेहतर प्रदर्शन , Bokaro Hindi News - Hindustan
More

आईसीएसई दसवीं बोर्ड में संत ज़ेवियर्स स्कूल व डिनोबली स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

आईसीएसई दसवीं बोर्ड में संत ज़ेवियर्स स्कूल व डिनोबली स्कूल का बेहतर प्रदर्शनआईसीएसई दसवीं बोर्ड में संत ज़ेवियर्स स्कूल व डिनोबली स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

Thu, 30 April 2026 05:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share
आईसीएसई दसवीं बोर्ड में संत ज़ेवियर्स स्कूल व डिनोबली स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

दसवीं में संत जेवियर्स के आरुष सिंह ने 99.2% अंक प्राप्त कर बना जिला टॉपर बोकारो, प्रतिनिधि। आईसीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में संत ज़ेवियर्स स्कूल बोकारो व डिनोबली स्कूल चंद्रपुरा के विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर स्कूल का परचम लहराया है। दसवीं बोर्ड परीक्षा में संतजेवियर्स स्कूल बोकारो के आरुष सिंह ने 99.2% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर के साथ जिला टॉपर बनकर संस्थान को गौरवान्वित किया। आरूष सिंह ने सर्वाधिक कुल 496 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। संतजेवियर्स के ही स्वाति कुमारी ने 98% के साथ द्वितीय स्थान व मानवी मेहर ने 97.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संत ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन

वहीं डिनोबली स्कूल चंद्रपुरा के छात्र इशांत कुमार साव ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला में चौथा स्थान बनाया। संतजेवियर्स स्कूल बोकारो से दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 239 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से सभी 239 परीक्षार्थी पास कर जाने से स्कूल का पास प्रतिशत शत प्रतिशत रहा। संतजिवयर्स के ही देवाशिष कुमार महतो ने 97.4 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान, स्वाधा कुमारी ने 97 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान, स्वस्तिका मंडल ने 96.6 प्रतिशत के साथ छठा स्थान, वंश अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान, काव्या सिंह ने 96.2 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान, अभिनव कुमार ने 96.2 प्रतिशत के साथ नौंवा स्थान व स्वस्तिका मिश्रा ने 95.8 प्रतिशत के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय सफलता पर संत ज़ेवियर्स स्कूल के उप-प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन व संस्थान की अनुशासित व मूल्यपरक शिक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवियर स्कूल में शत प्रतिशत रिजल्ट, यशराज अग्रवाल बने टॉपर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चक्रधरपुर के संत जेवियर स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं और 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।