Bakerid Festival Peace Meeting in Begusarai Community Harmony and Safety Emphasized बकरीद पर्व पर सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर्व पर सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई

कुर्बानी के बाद अवशेषों को इधर उधर न फेकें, साफ-सफाई का रखें ध्यानरीद पर्व मनाने का लिया गया निर्णय बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमाचांदपुरा थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की...

Sun, 24 May 2026 07:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
बकरीद पर्व पर सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमाचांदपुरा थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में त्योहार को भाईचारे व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांति समिति की बैठक में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाने का लिया गया निर्णय

थानाध्यक्ष की सलाह

थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि सभी लोग विभागीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बकरीद पर्व मनाएं। क्षेत्र में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को इधर-उधर नहीं फेंकने व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया। ताकि किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। इस पर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद: सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर अफवाह फैलाने पर होगी त्वरित कार्रवाई

सोशल मीडिया का दुरुपयोग

थानाध्यक्ष ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी लोगों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा नहीं करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं किसी प्रकार का अफवाह या नियम उल्लंघन की सूचना मिले तो तुरंत स्थानीय थाना को सूचित करें। मौके पर नीमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजीत सहनी, अझौर पंचायत के मुखिया मो. असगर इमाम, कुसमहौत के मुखिया पवन सदा, नीमा पंचायत के पूर्व पंसस रघुनंदन महतो, चुनचुन कुमार सिंह, परना के सामाजिक कार्यकर्ता डाबर खां, राजीव शर्मा, चांदपुरा के समाजसेवी भगीरथ सहनी, देवेंद्र तांती, पियूष कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। रिपोर्टर:मनोज सहनी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : नवीन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।