Empowering Women Nari Shakti Vandan Conference Held in Kishunpur Palamu किशुनपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया गया आभार, Palamu Hindi News - Hindustan
More

किशुनपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया गया आभार

पलामू जिले के पाटन प्रखंड के किशुनपुर कस्बे में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। सांसद वीडी राम और अन्य नेताओं ने सम्मेलन का उदघाटन किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Tue, 14 April 2026 11:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share
किशुनपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया गया आभार

पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के किशुनपुर कस्बे में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन किया गया। इसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पलामू के सांसद वीडी राम, भाजपा नेत्री स्मिता आनंद, मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित तिवारी, मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि सुमन गुप्ता ने संयुक्त रूप से सम्मेलन का उदघाटन किया। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के पूर्व किशुनपुर पंचायत सचिवालय स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यापर्ण किया। किशुनपुर की मुख्य सड़कों पर नारी शक्ति वंदन के तहत महिलाओं ने पदयात्रा निकाल महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में होगी नारी : संजय सेठ

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक कदम के लिए आभार जताया गया।नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद वीडी राम ने कहा की भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मूर्त रूप दिया गया। यह ऐतिहासिक निर्णय नारी शक्ति की समर्पित है। पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में नारी की भागीदारी बढ़ेगी। भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने सशक्त नारी-सशक्त भारत, पीएम मोदी की मिशन एवं विजन के आकड़ों को उल्लेख करते हुए कहा बेटी बढ़ाओ-बेटी बचाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम जनधन, मुद्रा योजना, मंत्री वंदन योजना, उज्ज्वला योजना आदि कई योजनाएं क्रियान्वित हो रही है। इससे महिलाओं के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन आया है। मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से सबकी भलाई होगी। सम्मेलन का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह किया। कार्यक्रम में मनोरंजन प्रसाद, प्रफुल्ल सिंह, ईश्वरी पांडेय, पिंकी विश्वकर्मा, संजय सिंह, धीरेन्द्र नारायण उपाध्याय, जितेंद्र पाण्डेय, नीलिमा झा, कौशल झा, लखन कश्यप, गोपाल पासवान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को नीति निर्माता बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम : अल्पना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को सम्मान देने के लिए लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम : आभा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।