Narishakti Vandan Act Empowering Women in India Under Modi s Leadership महिलाओं को सम्मान देने के लिए लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम : आभा, Ghatsila Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं को सम्मान देने के लिए लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम : आभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को सम्मान देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह अधिनियम अटल बिहारी वाजपेई के समय में लाया गया था, लेकिन पारित नहीं हो सका। अब इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी 33 प्रतिशत बढ़ेगी।

Tue, 14 April 2026 01:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share
महिलाओं को सम्मान देने के लिए लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम : आभा

घाटशिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को सम्मान देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया। उपर्युक्त बातें प्रेस वार्ता में सोमवार को भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो ने कहा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्रित्व काल में लाया गया था पर सर्वसम्मति नहीं बनने के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वसम्मति से इसे पारित कराया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में विधानसभा, लोकसभा में नारियों की भागीदारी 33 प्रतिशत मिलेगी। यह भारत की नारियों के लिए सम्मान की बात है। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, गीता मुर्मू, कृष्ण पाल, सोमा सरकार, सुजन मन्ना, दीपक दंडपात, मंटू सिंह, साकेत अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं से समर्थन की अपील
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम से इतिहास रचने को तैयार है देश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिनियम विकसित भारत 2047 संकल्प को गति देने वाला है: नीरा यादव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।