छतरपुर के प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर में हुई विशेष पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों की सेवा पूरी की, जिसके उपलक्ष्य में छतरपुर के ठाकुरबाड़ी मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया। भाजपा नेता मनोज कुमार ने मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। पूर्व विधायक पुष्पा देवी ने योजनाओं के लाभ पहुंचने की बात कही।

मेदिनीनगर। देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्ष पूर्ण करने तथा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर छतरपुर के प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की गई। भाजपा नेता सह पूर्व सासंद मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।
पूर्व विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन