प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जमुई में हवन-पूजन
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जमुई में हवन-पूजन प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जमुई में हवन-पूजन प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष प

जमुई, नगर संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई जमुई की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आर्य समाज मंदिर जमुई में हवन, महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्त्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया। इसके बाद महाआरती और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला कार्यकर्ताओं तथा श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
उपस्थित लोगों ने देश के विकास, समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों के दौरान जिस समर्पण, जिम्मेदारी और दृढ़ नेतृत्व क्षमता के साथ देश का नेतृत्व किया है, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं ताकि वे आगे भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहें। कार्यक्त्रम में भाजपा महामंत्री बृजनंदन सिंह एवं सोनेलाल पासवान, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, कार्तिक वर्मा, साधना सिंह, पूजा आर्य, अयोध्या राम चंद्रवंशी, अजय पासवान, सुनीता सिंह, सूरज सिंह, प्रमोद पाल, देवेंद्र सिंह, अभिषेक राज, अभिषेक गुप्ता, राहुल राठौर, विधुभूषण सिंह, सुनील विश्वकर्मा, हीरा गुप्ता, सुजीत मंडल, शिवेश पांडेय, शंभुनाथ सिंह, रुबी कुमारी आर्य, रीना आर्य, उर्मिला आर्य, आशा आर्य, अंजना श्रीवास्तव, रूपा आर्य, नूतन कुमारी समेत कई कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्त्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और राष्ट्रहित की कामना के साथ हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन