भारत ने वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा, हवन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए भाजपाइयों ने की सामूहिक रूप से प्रार्थना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरा होने पर हुई विशेष पूजा, अखंड कीर्तन, आरती एवं प्रार्थना जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को जिले के विभिन्न जगहों पर विशेष पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। इस अवसर पर जहानाबाद, घोसी एवं मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पूजा-अर्चना, अखंड कीर्तन, आरती एवं प्रार्थना कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विशेष पूजा और हवन
कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षणी मंदिर ठाकुरबारी में नगर कोर्ट मंडल अध्यक्ष अमृत वर्मा की अध्यक्षता में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वहीं मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के काको दक्षिणी मंडल अंतर्गत सूर्य मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं घोसी विधान सभा क्षेत्र के हुलासगंज श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लम्बी अवधि वाले प्रधानमंत्री के रेकार्ड बनाने के उपलक्ष्य में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण, सुशासन, सामाजिक समरसता तथा भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
जहानाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष धीरज कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, जहानाबाद विधानसभा प्रभारी कृष्णकांत कुमार, विधानसभा संयोजक ब्रजेश कुमार, उपाध्यक्ष कुष्णा गुप्ता, सर्वेश वर्मा, महेंद्र कुमार, गणेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, आदित्य पांडेय, मंडल पदाधिकारी मुन्ना कुमार, राखी केसरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है। इसी भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रमों का समापन राष्ट्र की उन्नति, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन तथा विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक संकल्प एवं प्रार्थना के साथ किया गया। फोटो- 10 जून जेहाना- 18 कैप्शन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर शहर स्थित काको मोड़ देवी मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना करते भाजपाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन