Celebration of 12 Years of Service and Development under PM Modi in Bihar मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अशोकधाम और त्रिपुर सुंदरी धाम में विशेष पूजा-अर्चना, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अशोकधाम और त्रिपुर सुंदरी धाम में विशेष पूजा-अर्चना

- कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्र कल्याण की कामना की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अशोकधाम और त्रिपुर सुंदरी धाम में विशेष पूजा-अर्चना

Wed, 10 June 2026 10:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अशोकधाम और त्रिपुर सुंदरी धाम में विशेष पूजा-अर्चना

लखीसराय एक प्रतिनिधि । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय द्वारा बुधवार को बाबा इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम तथा बड़हिया स्थित बाला त्रिपुर सुंदरी धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं राष्ट्र कल्याण मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधान मंत्री के 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर की पूजा-हवन

कार्यक्रम की विशेषताएँ

कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अशोकधाम में स्थित विशाल शिवलिंग पर विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती में भाग लिया तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर देश की निरंतर प्रगति, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर विशेष प्रार्थना की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

कृषि मंत्री का संबोधन

अपने संबोधन में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान स्थापित कर रहा है।

समाज के विभिन्न वर्गों के लिए योजनाएँ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव देश के विकास में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, अशोकधाम मंदिर समिति के सचिव डॉ. कुमार अमित, डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, मंदिर समिति सदस्य राजेंद्र सिंघानिया, प्रो. मनोरंजन कुमार, स्वर्ण व्यवसायी प्रवीण कुमार सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, जिला महामंत्री सनोज साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अशोकधाम में आयोजित संध्या मंगल आरती एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम में भी शामिल हुए और देश की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।