BJP Celebrates 12 Years of Modi Government with Special Puja in Medininagar प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर की विशेष आरती, Palamu Hindi News - Hindustan
More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर की विशेष आरती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी की पलामू यूनिट ने मेदिनीनगर में विशेष पूजा और महाआरती की। कार्यक्रम में सांसद विष्णु दयाल राम और भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने मोदी सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। विभिन्न क्षेत्रों में भी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Wed, 10 June 2026 11:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर की विशेष आरती

मेदिनीनगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे अधिक लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की पलामू यूनिट ने बुधवार को मेदिनीनगर के छहमुहान स्थित काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती की। मेदिनीनगर के अलावा पांकी, छतरपुर, हुसैनाबाद और विश्रामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, पलामू के भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी आदि छहमुहान के कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने चहुंमुखी विकास का नया इतिहास रचा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जमुई में हवन-पूजन

विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और देश वैश्विक मंच पर नई पहचान के साथ उभरा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाले रहे हैं। कार्यक्रम में श्याम नारायण दुबे, विजयानंद पाठक, अविनाश वर्मा, विभाकर नारायण पांडेय, विजय ठाकुर, अजय सिंह, रूपा सिंह, जितेंद्र तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, प्रियरंजन शर्मा, नमिता देवी, विजय कुशवाहा, श्रवण गुप्ता, विजय ओझा, शुभम कुमार, राजेश सिंह, ईश्वरी पांडेय, रेणु देवी, रमेश शुक्ला, सुजाता सिंह, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधान मंत्री के 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर की पूजा-हवन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री की हुई विशेष पूजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।